फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Wajahat habibullah give clean chit to congress on 84 riot case

‘84 के दंगों में राजीव गांधी की भूमिका नहीं थी’

Mon, 03 Feb 2014 07:39 AM IST
Updated Mon, 03 Feb 2014 07:39 AM IST
विज्ञापन
Wajahat habibullah give clean chit to congress on 84 riot case

टीवी इंटरव्यू में राहुल गांधी ने 84 के दंगों का जिक्र क्या छेड़ा पूरी कांग्रेस के लिए अब इस मुद्दे पर जवाब देना भारी पड़ गया है।

विज्ञापन


एक तरफ अकाली दल और भाजपा इस मुद्दे को दोबारा जिंदा करने की कोशिश में जुट गए हैं। वहीं दिल्ली की गद्दी पर बैठी आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर मंत्रियों तक को इंदिरा गांधी की मौत के बाद भड़के सिख दंगों पर सफाई देनी पड़ रही है।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष वजाहत हबीबुल्ला ने भी इस पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा कि 84 के दंगों में तत्कालीन सरकार की कोई भूमिका नहीं थी। हबीबुल्ला ने राजीव गांधी की भूमिका को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की
विज्ञापन

गुजरात पर सवाल लेक‌िन 84 पर साफ

Wajahat habibullah give clean chit to congress on 84 riot case

वजाहत हबीबुल्ला गुजरात दंगों में सरकार की भूमिका से इनकार तो नहीं करते, लेकिन उनका मानना है कि 1984 में सिख विरोधी दंगों में सरकार की भूमिका नहीं थी।

उस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत हबीबुल्ला ने कहा कि इंदिरा गांधी की हत्या के दौरान सरकार बुरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में हबीबुल्ला का कार्यकाल रविवार को ही समाप्त हुआ।

सरकार की कोई साज‌िश नहीं

Wajahat habibullah give clean chit to congress on 84 riot case

उन्होंने सिख विरोधी दंगों को सरकार की बड़ी नाकामी तो माना, मगर इसके लिए सरकार की ओर से साजिश रचने की किसी भी तरह की संभावना को खारिज कर दिया।

हालांकि वर्ष 2002 में गुजरात में हुए सांप्रदायिक दंगा मामले में हबीबुल्ला ने राज्य सरकार को क्लीन चिट नहीं दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर दंगाइयों को उकसाने के आरोप लगाए जाते रहे हैं और वह खुद इन आरोपों को खारिज नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पीएमओ पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया था।

विज्ञापन

इंद‌िरा की तैयार‌ियों में जुटी थी सरकार

Wajahat habibullah give clean chit to congress on 84 riot case
वजाहत ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री की हत्या के बाद सब कुछ अस्त व्यस्त हो गया था। सभी लोग इंदिरा के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हुए थे। इसलिए राजधानी में दंगा भड़कने की आशंका को कोई भांप नहीं पाया।

इसी का फायदा दंगाईयों ने उठाया और बड़े पैमाने पर सांप्रदाय‌िक ह‌िंसा हुई। जब तक हालातों पर पूरी तरह काबू पाया जाता तब तक बड़ी संख्या में स‌िखों के साथ ज्यादात‌ियां हुईं।

राजीव गांधी की कोई भूम‌िका नहीं

Wajahat habibullah give clean chit to congress on 84 riot case

उन्होंने इंदिरा की हत्या के तत्काल बाद प्रधानमंत्री बनाए गए राजीव की इन दंगों में भूमिका को भी सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि उस समय राजीव ने पहले तो अपनी मां के बारे में जानकारी ली, उसके बाद उन्होंने हिंसा पर काबू करने की कोशिशें शुरू कर दी थी।

उधर, हबीबुल्ला ने वर्ष 2002 में गुजरात दंगों पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि गुजरात की एक कैबिनेट मंत्री को दंगों में भूमिका के लिए मिली सजा से भी इसमें सरकार की भूमिका का शक बना रह जाता है।

वजाहत ने कहा कि यह सही है कि मोदी उस दौरान बैठकें कर रहे थे। मगर उन बैठकों में क्या चर्चा की गई, इसका आकलन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed