फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Waiting trains on Chhath

छठ पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, स्पेशल ट्रेनें भी हाउसफुल

Tue, 05 Nov 2013 04:53 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 05 Nov 2013 04:53 PM IST
विज्ञापन
Waiting trains on Chhath

छठ को लेकर पूरब की ओर जाने वाली ट्रेनों में अभी से भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। पटना, इलाहाबाद, लखनऊ आदि जाने वाली ट्रेनें भरकर चल रही हैं। इन ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ 6 से 8 नवंबर तक है।

विज्ञापन


पटना को जाने वाली नई दिल्ली-पटना एक्सप्रेस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में 5 नवंबर को 425 और 7 नवंबर को 200 वेटिंग है। इलाहाबाद को जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस में 5 नंवबर को 500, 6 नवंबर को 804, और 7 नवंबर को 350 वेटिंग है।
विज्ञापन


श्रमजीवी एक्सप्रेस का हाल तो इससे भी बुरा है। श्रमजीवी में पांच नवंबर को 451, छह नवंबर को 460 और सात नवंबर को 618 वेटिंग है। यही हाल लखनऊ मेल, पद्मावत, काशी विश्वनाथ, फरक्का, फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेनों का है। इनमें भी वेटिंग 400 से पार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल यातायात प्रबंधक डीके चोपड़ा का कहना है कि छठ को लेकर पांच से सात नवंबर तक ट्रेनों में जबरदस्त वेटिंग है। सबसे ज्यादा भीड़ इलाहाबाद, बिहार, लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में हैं। स्पेशल ट्रेनों भी वेटिंग चल रही है। इससे देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

छठ के लिए शुरू हुईं दो स्पेशल ट्रेन

छठ पर यात्रियों की बेतहाशा भीड़ और वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने इलाहाबाद के लिए दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। दोनों ही ट्रेनें गाजियाबाद स्टेशन पर रुकेंगी। दो मिनट के लिए गाजियाबाद स्टेशन पर इन ट्रेनों का स्टापेज रहेगा।

इनके चलने से गाजियाबाद से इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि छठ को लेकर इलाहाबाद, लखनऊ और बिहार जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं है। इससे देखते हुए दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इनके चलने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।


गाड़ी संख्या (04118)  सात और 11 नवंबर और (गाड़ी संख्या 04120) 10 नवंबर को आनंद विहार स्टेशन से सुबह 8.25 पर चलेंगी और गाजियाबाद , अलीगढ़, टूंडला, कानपुर और फतेहपुर होते हुए शाम 5.40 पर इलाहाबाद पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed