फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   wait upto november for marriage

शुभ मुहूर्त खत्म, शादी के लिए नवंबर तक करिए इंतजार!

Tue, 08 Jul 2014 07:33 PM IST
प्रताप यादव/अमर उजाला, उझानी (बदायूं)
प्रताप यादव/अमर उजाला, उझानी (बदायूं) Updated Tue, 08 Jul 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
wait upto november for marriage

गलियों और गलियारों में चार महीना तक न तो ढोल और नगाड़े की गूंज सुनाई देगी और न ही बैंडबाजों की धुन पर दूल्हे के यार-दोस्तों के साथ उसके नाते और रिश्तेदार थिरकते नजर आएंगे। पंडित जी कहते हैं कि देवोत्थान तक कोई शुभ मुहूर्त नहीं निकलने वाला।

विज्ञापन


शादी करने को नवंबर तक के इंतजार के साथ ही मंगलवार तड़के तक सात फेरे लेकर उन सभी नए जोड़ों ने विदा लेकर भड़रिया नौमी को अलविदा कह दिया।

शादी-समारोह की अबूझ तिथियों में यूं तो अक्षय तृतीया, देवोत्थान एकादशी, फुलौरा दौज और बंसत पंचमी शामिल हैं लेकिन पंडितों की माने तो सर्वाधिक शादियां भड़रिया नौमी के दिन होती हैं। भड़रिया नौमी इस बार सोमवार को भी मानी गई।
विज्ञापन

मंगलवार से देवशयनी एकादशी

wait upto november for marriage

इसके पीछे जानकारों का तर्क है कि सोमवार तड़के पांच बजकर 55 मिनट पर सूर्य उदय हुआ। रविवार से लगी भड़रिया नौमी का समय अगले दिन सुबह छह बजकर 22 मिनट तक रहा, सो भड़रिया नौमी की तिथि में ही सूर्य उदय की वजह से शादियां हुईं।

ऐसा माना जाता है कि जिन लड़के और लड़कियों की शादी का मुहुर्त शुभ तिथियों में नहीं निकल पा रहा हो, उनकी शादी बिना कुछ सोचे-विचारे अबूझ तिथियों में कर दी जाती है। मंगलवार से देवशयनी एकादशी शुरू हो गई है। देवशयनी एकादशी से ही चातुर्मास शुरू हो जाता है।

चातुर्मास काल में देवता शयन करते हैं। ऐसे में शादियों का शुभ मुहुर्त नहीं निकलता। शुभ मुहूर्त की अगली अबूझ तिथि देवोत्थान एकादशी यानि तीन नवंबर को है। तीन तारीख के बाद नवंबर महीना में सात फेरे लेने को कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।

सबसे अहम है देव विवाह

wait upto november for marriage

आचार्य प्रवीण शर्मा कहते हैं कि विवाह चार प्रकार के होते हैं। देव विवाह सबसे अहम है। मतलब-लड़का और लड़की के साथ दोनों के मां-बाप समेत घरवाले रजामंद हों। कन्या के मां-बाप खुद अपनी इच्छा से शादी कर आशीर्वाद प्रदान करें तो उसे बृह्म विवाह कहा जाता है। पैशाच्य विवाह को यूं कहिए कि लड़की की इच्छा के विपरीत शादी कर दी गई। गंदर्भ विवाह के मानी लव मैरिज होती है।

शादी के अब ये शुभ मुहूर्त
मध्य प्रदेश के भवानी शंकर के पंचांग के अनुसार 23 नवंबर, छह दिसंबर, 29 और 30 जनवरी, 8,10 और 45 फरवरी, 7,9 और 10 मार्च को शादियों को शुभ मुहूर्त मुकर्रर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed