फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   wait for Onions until 10 September

10 सितंबर तक करना होगा प्याज का इंतजार

Tue, 25 Aug 2015 03:20 AM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 03:20 AM IST
विज्ञापन
 wait for Onions until 10 September

प्याज की कीमतों में सितंबर दूसरे सप्ताह के बाद ही राहत की उम्मीद है। सरकार ने वाणिज्य मंत्रालय के अधीन काम करने वाली सार्वजनिक कंपनी एमएमटीसी को 10000 टन प्याज आयात करने के लिए कहा है, लेकिन प्याज का आयात पूरा होने में अभी 15 दिनों का समय लग सकता है।

विज्ञापन


सोमवार को एमएमटीसी की तरफ से सरकार को बताया गया कि प्याज के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और 27 अगस्त को टेंडर खोला जाएगा।

एमएमटीसी के मुताबिक आगामी 10 सितंबर तक प्याज के आयात की उम्मीद है। एमएमटीसी के मुताबिक प्याज के आयात के लिए कई देशों ने अपनी दिलचस्पी जाहिर की है।

आयात करना नहीं होगा संभव

 wait for Onions until 10 September

सूत्रों के मुताबिक 10 सितंबर तक 10000 टन प्याज का आयात करना संभव नहीं होगा। मुख्य रूप से अफ्रीकी देश मिस्त्र से प्याज का आयात किए जाने की संभावना है। पहले प्याज का आयात नेफेड की तरफ से किया जाना था, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए यह जिम्मेदारी एमएमटीसी को दे दी गई।

प्याज की खुदरा कीमत लगातार बढ़ोतरी केसाथ 80 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर चुकी है। सरकार ने प्याज की कीमतों पर अंकुश के लिए प्याज निर्यात के न्यूनतम मूल्य को बढ़ाकर 700 डॉलर प्रति क्विंटल कर दिया है।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से कहा है कि प्याज स्टॉक की मात्रा को सीमित की जाए। प्याज के थोक कारोबारियों के मुताबिक प्याज की कीमतें अगले एक सप्ताह के बाद घरेलू आपूर्ति में बढ़ोतरी से ही कम होने लगेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed