{"_id":"7df0863a2994399814f66212eb79bc01","slug":"vyapam-sit-stf-permission-to-file-the-chargesheet-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापम: SIT को आरोप-पत्र दायर करने की अनुमति","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
व्यापम: SIT को आरोप-पत्र दायर करने की अनुमति
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jul 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
व्यापम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश पुलिस की एसआईटी और एसटीएफ को आरोपपत्र दायर करने की अनुमति दे दी, ताकि कोई आरोपी कार्रवाई में विलंब का लाभ उठाकर जमानत न ले सके।
विज्ञापन
सीबीआई ने न्यायालय के 13 जुलाई के उस फैसले में बदलाव के लिए याचिका दायर की थी, जिसके तहत कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी।
सीबीआई ने याचिका में कहा था कि मामले की जांच कर रही एसआईटी और एसटीएफ को उन मामलों में आरोप-पत्र दायर करने की अनुमति दी जाए, जिनकी जांच पूरी हो गई है क्योंकि घोटाले से जुड़े 185 से अधिक मामलों के रिकॉर्ड एजेंसी को स्थानांतरित करने में समय लगेगा। इस मामले में अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
