फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Vyapam Scam:trainee sub inspector commits suicide

व्यापम घोटाला: तीन दिन में तीसरी मौत, ट्रेनी एसआई ने की खुदकुशी

Tue, 07 Jul 2015 12:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jul 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
Vyapam Scam:trainee sub inspector commits suicide

मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले में मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मौतों की गिनती को आगे बढ़ाते हुए महिला ट्रेनी सब इंस्पेक्टर ने तड़के खुदकुशी कर ली है।

विज्ञापन

 
उसने सागर में पुलिस एकाडमी के सामने तालाब में कूदकर जान दी है। ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की पहचान अनामिका कुशवाहा के रूप में हुई है। वह 2014 बैच की हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह भिंड की रहने वाली हैं और शादीशुदा हैं। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है जांच की रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा होगा।लेकिन इसे व्यापम घोटाले से देखा जा रहा है क्योंकि भर्ती व्यापम के तहत ही हुई थी और उसी में घोटाले पर एसआईटी जांच चल रही है।
विज्ञापन


इससे पूर्व कल ही दिल्ली के नामी होटल में जबलपुर विश्वविधालय के डीन अरुण शर्मा की लाश मिली थी। सूत्रों के अनुसार अरुण ने तीन दिन पूर्व ही एसटीएफ को घोटाले से 200 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए मामले पूरी जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। वहीं दिग्विजय ने टवीट कर कहा कि इस मामले के तार भाजपा से जुड़े हैं। मामले में अबतक करीब 42 लोगों की मौत हो चुकी है। (फोटो- साभार: एबीपी न्यूज)








विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed