फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vyapam scam supereme court issued notice

SC के नोटिस के बाद राज्यपाल रामनरेश का जाना तय

Thu, 09 Jul 2015 11:29 PM IST
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
vyapam scam supereme court issued notice

व्यापमं घोटाले में फंसे मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव का अपने पद से हटना लगभग तय माना जा रहा है। घोटाले में राज्यपाल की संलिप्तता और उनके हटाए जाने से संबंधी याचिका की प्रतिक्रिया में सुप्रीम कोर्ट की नोटिस के बाद केंद्र ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है।

विज्ञापन


इस सिलसिले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात कर सभी तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया है। गृह मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक अब मध्यप्रदेश राज्यपाल का जाना कुछ ही दिनों की बात है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि केंद्र राज्यपाल की ओर से अपनी पहल पर इस्तीफे की उम्मीद कर रही है। अगर आने वाले एक से दो दिन में यादव ने इस्तीफा नहीं दिया तो इन गंभीर आरोपों के आधार पर राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब के लिए चार सप्ताह का वक्त

vyapam scam supereme court issued notice

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद यादव को हटाने का फैसला लिया जाएगा। हालांकि अदालत ने राज्यपाल, केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार को इस मामले में जवाब के लिए चार हफ्ते का वक्त दिया है।

लेकिन नोटिस के बाद केंद्र राज्यपाल के पद की गरिमा के मद्देनजर इसपर जल्द फैसले लेने के पक्ष में है। गौरतलब है कि इस साल फरवरी में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की निगरानी में व्यापमं घोटाले की जांच कर रही एटीएफ ने राम नरेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था।

इसके विरोध में यादव बतौर राज्यपाल अपने संवैधानिक छूट का हवाला देते हुए हाईकोर्ट से एफआईआर रद्द करने का अपील की। हाईकोर्ट ने 6 मई को यादव के खिलाफ एफआईआर रद्द कर उन्हें बड़ी राहत दी।

शिवराज पर बढ़ेगा दबाव

vyapam scam supereme court issued notice
रामनरेश के साथ उनके बेटे भी इस मामले में आरोपी थे जिनकी मौत हो चुकी है। यह मौत व्यापमं घोटाले से संबंधित 47 मौतों में एक है।

सूत्रों ने बताया कि यूपीए सरकार में नियुक्त हुए रामनरेश यादव को हटाने की सुगबुगाहट पहले भी हुई थी। लेकिन राजनीतिक नेतृत्व को लगा कि अगर घोटाले के लिए राज्यपाल को हटाया जाता है तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को हटाने के लिए विपक्ष का दबाव बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed