फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vyapam scam: bjp prepare for CBI probe

व्यापमं : सीबीआई जांच के लिए खुद को तैयार करने में जुटी भाजपा

Tue, 07 Jul 2015 02:18 AM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
vyapam scam: bjp prepare for CBI probe

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को भले सिरे से खारिज कर दिया हो मगर भाजपा आलाकमान मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करने में जुट गया है।

विज्ञापन


पार्टी का स्पष्ट कहना है कि व्यापमं घोटाले की जांच के लिए किसी एजेंसी को लेकर उसकी कोई हठधर्मिता नहीं है। इस बीच पार्टी नेतृत्व ने व्यापमं घोटाले से हुए सियासी नुकसान का आकलन भी शुरू कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह खुद मामले के सियासी नफा-नुकसान पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


शाह ने सोमवार को मध्य प्रदेश पार्टी प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को बुलाकर व्यापमं मामले पर लंबी मंत्रणा की। बताया जा रहा है कि शाह के निर्देश पर ही सहस्त्रबुद्धे ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से व्यापमं घोटाले को लेकर उठे सियासी बवाल पर बातचीत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई जांच पर सरकार में मतभेद

vyapam scam: bjp prepare for CBI probe

सूत्रों के अनुसार रविवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शाह के कहने पर ही चौहान से मामले पर चर्चा की थी। हालांकि मामले की सीबीआई जांच को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली के अलग-अलग बयान सरकार के अंदर मतभेद को भी उजागर कर रहे हैं।

जेटली ने मामले की निष्पक्ष जांच पर जोर देते हुए कहा है कि पूरी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तो गृह मंत्री ने सीबीआई जांच की मांग को सिरे से खारिज करते हुए शिवराज सिंह चौहान की दलीलों को सामने रखा है। दूसरी तरफ उमा भारती ने भी इशारों ही इशारों में मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की वकालत की है।

वहीं व्यापमं की जांच सीबीआई से कराने के सवाल पर पार्टी उपाध्यक्ष सहस्त्रबुद्धे ने कहा है कि कौन सी एजेंसी व्यापमं की जांच करे, उस पर हमारी हठधर्मिता नहीं है। उन्होंने कहा कि एक बार अदालत ने ही कहा था कि उच्च न्यायालय के जरिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि न्यायालय मामले की जांच सीबीआई से कराने को कहेगा तो जांच सीबीआई करेगी। उन्होंने कहा कि जांच किस एजेंसी के जरिए हो इसको लेकर कोई जोर नहीं है। साथ ही सहस्त्रबुद्धे ने यह भी स्वीकार किया है कि शाह के कहने पर उन्होंने शिवराज से मामले पर बातचीत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed