फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vyapam scam allahabad

इलाहाबाद से जुड़े व्यापमं घोटाले के तार

Mon, 30 Jun 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो, एजेंसी/ इलाहाबाद, नई दिल्ली, भोपाल
ब्यूरो, एजेंसी/ इलाहाबाद, नई दिल्ली, भोपाल Updated Mon, 30 Jun 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
vyapam scam allahabad

मध्य प्रदेश के व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) भर्ती घोटाले के तार इलाहाबाद से भी जुडे़ हैं। घोटाले की जांच कर रही भोपाल एसटीएफ शनिवार रात इलाहाबाद से सलोरी में रहने वाले दो छात्रों को उठा ले गई। दोनों छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और उनके स्कोरर होने का शक है। एसटीएफ दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


उठाए गए जेठवारा प्रतापगढ़ के अभिषेक सिंह और जौनपुर मछली शहर के सुधांशु कुमार सलोरी के एक लॉज में किराए पर रहते हैं। दोनों पर शक इस आधार पर हुआ क्योंकि दोनों ने अपनी ओएमआर शीट खाली छोड़ दी थी लेकिन उनके आसपास बैठे परीक्षार्थी चयनित हो गए थे। एसटीएफ को संदेह है कि दोनों ने अपने अलग बगल बैठे छात्रों के प्रश्नपत्र हल किए थे।
विज्ञापन


दोनों छात्र पांच वर्ष से इलाहाबाद में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी अभी दिखाई नहीं गई है। मध्य प्रदेश की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी के तार भी इलाहाबाद से जुड़े थे। नकल कराने के मामले में एसटीएफ ने मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने की एसआईटी जांच की मांग

vyapam scam allahabad

मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) भर्ती घोटाले के मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान सरकार को घेरने में लगातार जुटी हुई है। पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन के बाद अब पार्टी ने घोटाले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच की मांग की है।

उधर, सोमवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस सदन में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा कर सकती है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने रविवार को नई दिल्ली में कहा कि व्यापमं घोटाले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घोटाले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट अथवा कम से कम हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी गठित की जानी चाहिए।

उधर, भोपाल में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के हित से जुड़े सभी मुद्दों को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाएगी। व्यापमं घोटाले के बारे में पूछे जाने पर कटारे ने कहा कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दे उठाए जाएंगे। उधर, हाल ही में खजुराहो में भाजपा विधायकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों से कहा था कि वे व्यापमं घोटाले के मुद्दे पर रक्षात्मक रुख न अपनाएं, क्योंकि राज्य सरकार ने इस मामले में कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने पार्टी विधायकों के इस मुद्दे पर आक्रामक तरीके से विपक्ष का सामना करने को तैयार रहने को कहा है। विधानसभा का सत्र 28 जुलाई तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed