फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vvip chopper deal cbi meeting with lawyer useful

हेलीकॉप्टर डीलः वकील से ‘उपयोगी’ रही सीबीआई की मुलाकात

Tue, 19 Feb 2013 11:14 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 19 Feb 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
vvip chopper deal cbi meeting with lawyer useful

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे की अहम जानकारियां लेने के उद्देश्य से इटली गई सीबीआई की टीम ने मंगलवार को अपने वकील से मुलाकात की। उच्चस्तरीय सीबीआई सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात ‘उपयोगी’ रही।

विज्ञापन


सीबीआई और रक्षा मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को इटली गया था। इटली की अदालत में इस सौदे को लेकर हेलीकॉप्टर कंपनी फिनमेकानिका के पूर्व सीईओ गियूसेप्पी ओरसी के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कंपनी ने भारत से 3600 करोड़ रुपये का यह सौदा हासिल करने के लिए 362 करोड़ रुपये की घूस दी थी। भारत सरकार सौदे और मुकदमे की विस्तृत जानकारी चाहती है, लेकिन इटली अपने कानून का हवाला देकर इससे इंकार करता रहा है। ऐसे में सीबीआई ने इटली के कानून को समझने और कानूनी ढंग से अपना पक्ष रखने के लिए रोम में वकील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जरूरत पड़ी तो सीबीआई अपने वकील के माध्यम से इटली की अदालत में जरूरी दस्तावेजों के लिए आवेदन भी करेगी। इससे पहले रोम स्थित भारतीय दूतावास इटली की अदालत से ‘सकारात्मक सहयोग’ पाने में नाकाम रहा था। इंटरपोल भी सुबूतों के अभाव में अपने हाथ खड़े कर चुका है। अब भारत की उम्मीदें इस वकील पर टिकी हैं।


फिनमेकानिका ने कहा भारत से करेंगे सहयोग

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घूस मामले की सबसे प्रमुख कंपनी फिनमेकानिका ने मंगलवार को यहां जारी एक वक्तव्य में कहा कि वह 3600 करोड़ रुपये के इस सौदे की जांच में भारत के साथ हर प्रकार का सहयोग करेगी। कंपनी ने कहा है कि बीते 40 वर्षों में उसने भारत में किए किसी भी सौदे में गैर कानूनी रास्ता नहीं अपनाया। कंपनी भारत के कानून का सम्मान करती है और सदा अपनी नैतिक बाध्यताओं का निर्वाह करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed