{"_id":"aaa32bbc-3e93-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"voting-on-fdi-today-in-loksabha-mulayam-may-walkout","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीआई पर वोटिंग आज, सपा कर सकती है वाकआउट ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एफडीआई पर वोटिंग आज, सपा कर सकती है वाकआउट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Dec 2012 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर आज लोकसभा में दोबारा बहस शुरू हो गई है। नियम 184 के तहत हो रही बहस में आज ही मतदान भी होना है।
विज्ञापन
सरकार को अपनी साख बचाए रखने के लिए मतदान में जीतना बहुत जरूरी है। आज के मतदान से ही रिटेल में एफडीआई का भविष्य भी तय होगा।
माना जा रहा है कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव आज मतदान के दौरान सदन से वाकआउट कर सकते हैं। कल की बहस में वह एफडीआई का विरोध कर चुके हैं।
बसपा मुखिया मायावती के बारे में कयास है कि वह सरकार के साथ जा सकती हैं। यदि सपा वाकआउट और बसपा यूपीए का सहयोग करती है तो सरकार आज के मतदान में आसानी से जीत हासिल कर लेगी।
विज्ञापन
लोकसभा में सपा के 22 व बसपा के 21 सदस्य हैं। लोकसभा में यूपीए के पास 251 सदस्यों का समर्थन है, जिसमें कांग्रेस के 206 और डीएमके 18 सदस्य शामिल हैं।
लोकसभा में सदस्यों की संख्या 544 है। आज मतदान में जीत हासिल करने के लिए सरकार को इसके आधे की जरूरत है। यदि सपा मतदान से बाहर जाती है तो यह संख्या घट जाएगी।
विज्ञापन
यूपीए के सबसे बड़े दल कांग्रेस को तेलंगाना क्षेत्र के सांसदों से भी खतरा है। तेलंगाना के आठ कांग्रेस सांसद मतदान के मुद्दे पर मंगलवार को बुलाई गई एक बैठक का बहिष्कार कर दिया था।
ये सासंद तेलंगाना के गठन के मुद्दे पर सरकार के टालमटोल से खफा हैं। इनकी नाराजगी यूपीए पर भारी पड़ सकती है।