फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   voting in jammu and jharkhand for fifth phase election 2014.

जम्मू और झारखंड में आखिरी चरण का मतदान

Sat, 20 Dec 2014 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 20 Dec 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
voting in jammu and jharkhand for fifth phase election 2014.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पांचवें और आखिरी चरण की बीस विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह आठ से लेकर सायं चार बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने मतदान को साफ सुथरे ढंग से करवाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। सीमांत इलाकों में पांच किलोमीटर के दायरे के अंदर के मतदान केंद्रों के लिए आपात योजना भी तैयार रखी गई है।
विज्ञापन


आखिरी चरण के चुनाव में जम्मू जिले की 11, कठुआ जिले की पांच और राजोरी की चार विधानसभा सीटों पर 18,28,904 मतदाताओं के लिए 2366 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरुला का कहना है कि साफ-सुथरे ढंग से मतदान हो, इसके लिए आयोग के नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग स्टाफ और चुनाव सामग्री को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के प्रबंध भी पूरे हो चुके हैं।

बीस विधानसभा सीटों पर 213 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा मतदान केंद्र जम्मू जिले में बनाए गए हैं। यहां पर 1224 मतदान केंद्र हैं। कठुआ जिले में 625 और राजोरी में 517 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

उप मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश सरंगल का कहना है कि सीमांत इलाकों में मतदान केंद्रों के लिए आपात योजना भी तैयार रखी गई है। सीमा पार से यदि कोई हरकत होती है, तो आपात योजना पर अमल किया जाएगा।

जम्मू जिले की 11 सीटें, जिनमें नगरोटा, गांधीनगर, जम्मू पूर्व, जम्मू पश्चिम, बिश्नाह, आरएस पुरा, सुचेतगढ़, मढ़, रायुपर दोमाना, अखनूर और छंब विधानसभा सीटें शामिल हैं।

कठुआ जिले की पांच सीटों में बनी, बसोहली, कठुआ, बिलावर और हीरानगर हैं। वहीं, राजोरी जिले की चार सीटों में नौशेरा, दरहाल, राजोरी और कालाकोट विधानसभा सीटें शामिल हैं।

इसके साथ ही आज झारखंड की 16 सीटों पर मतदान जारी है।

झारखंड दिग्गजों की किस्मत दांव पर

voting in jammu and jharkhand for fifth phase election 2014.

झारखंड में भी आज अ‌ख‌िरी चरण के लिए मतदान जारी है। झारखंड विधानसभा चुनावों आखिरी और पांचवें चरण में कुल 16 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा हैं।

इन सभी 16 सीटों के लिए कुल 208 उम्मीदवार मैदान पर हैं। इस चरण के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की किस्मत भी दांव पर है। हेमंत सोरेन दुमका और बारहट दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

इन सभी 16 सीटों के लिए जेएमएम की ओर से प्रत्याशी उतारे गए हैं जबकि भाजा 15, कांग्रेस 11 सीटों पर और बसपा ने 12 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed