फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   voting in four states for seven seats

चार राज्यों की सात लोकसभा सीटों पर मतदान आज

Sat, 12 Apr 2014 07:25 AM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 07:25 AM IST
विज्ञापन
voting in four states for seven seats

चुनावी महासमर के चौथे चरण में शनिवार को चार राज्यों के एक करोड़ से ज्यादा मतदाता बटन दबाकर विभिन्न पार्टियों के 74 उम्मीदवारों के भाग्य पर मुहर लगा देंगे। शनिवार को गोवा (2), असम (3), त्रिपुरा (1) और सिक्किम (1) की कुल सात सीटों पर मतदान होगा।

विज्ञापन


गोवा की दोनों उत्तर व दक्षिण गोवा सीट पर भाजपा, कांग्रेस, माकपा व अन्य क्षेत्रीय दलों के कुल 19 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

उत्तर गोवा से कांग्रेस के रवि नायक, भाजपा के मौजूदा सांसद श्रीपद नायक और आप के दत्ताराम देसाई मैदान में हैं जबकि दक्षिण गोवा पर कांग्रेस के एलेक्सियो रेगिनाल्डो लॉरेंसो, भाजपा के नरेंद्र सवाईकर और आम की स्वाति केरकर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट के मौजूदा सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा को कांग्रेस ने इस बार टिकट नहीं दिया है।

विज्ञापन

कौन जीतेगा ये जंग?

voting in four states for seven seats

त्रिपुरा राज्य की दूसरी सीट त्रिपुरा ईस्ट पर भी चौथे चरण के दौरान ही वोट डाले जाएंगे। यहां सीधा मुकाबला माकपा, कांग्रेस, तृणमूल और भाजपा के बीच है।

इस सीट पर माकपा का ही दबदबा रहा है और 15 में से 11 बार वह इस सीट से चुनाव जीत चुकी है। सिक्किम में यहां एकमात्र लोकसभा सीट के साथ-साथ विधानसभा की 32 सीटों पर भी मतदान होगा। असम में तीन चरणों के तहत होने वाले मतदान के दूसरे चरण के तहत शनिवार को तीन सीटों पर वोट डलेंगे।

चुनाव आयोग ने वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से गोवा और सिक्किम में विशेष पहल की है। गोवा की दो सीटों पर मतदान के लिए पोलिंग बूथ में प्रत्येक पुरुष वोटर के बाद दो महिला वोटरों को वोट डालने की अनुमति होगी।

गोवा में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर हैं। इस राज्य में कुल 10,60,777 वोटरों में से 5,32,469 महिलाएं हैं जबकि 5,28,308 पुरुष हैं। इसी तरह सिक्किम की इकलौती सीट के लिए नौ ऑल वुमेन पोलिंग बूथ बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed