फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   voting for third phase in lok sabha election

दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बंपर वोटिंग

Thu, 10 Apr 2014 09:22 PM IST
Updated Thu, 10 Apr 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
voting for third phase in lok sabha election

तीसरे चरण के मतदान में बंपर मतदान हु्आ है। दिल्ली और केरल में मतदान के रिकॉर्ड टूटे है। दिल्ली में 2009 के बाद सबसे ज्यादा मतदान। शाम 5 बजे तक मुजफ्फरनगर में 65 प्रतिशत, केरल में 65 प्रतिशत, दिल्ली में 60 प्रतिशत, नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में 58 प्रतिशत मतदान पड़ा।

विज्ञापन


इसके अलावा कैराना लोकसभा क्षेत्र में 66.4 प्रतिशत, गाजियाबाद में 57 प्रतिशत, बुलंदशहर में 56 प्रतिशत, ओडिशा में 58 प्रतिशत मतदान पड़ा। अभी मतदान खत्म होने में 20 मिनट का समय है। उम्मीद जताई जा रही है कि वोटिंग प्रतिशत अभी और बढ़ेगा।
विज्ञापन

60 पास पहुंचा मतदान प्रत‌िशत

voting for third phase in lok sabha election

पश्च‌िमी उत्तरप्रदेश और द‌िल्ली एनसीआर में बंपर मतदान हो रहा है। मतदाता पोल‌िंग बूथ पर जाकर जमकर मतदान कर रहे हैं। तीन बजे तक के आकंड़ों के मुताब‌िक नोएडा में 46 प्रत‌िशत, द‌िल्ली में 52 प्रत‌िशत, गाज‌ियाबाद में 49 प्रत‌िशत, ब‌िजनौर में 55 प्रत‌िशत, मेरठ में 54 प्रत‌िशत बुलंदशहर में 39 प्रत‌िशत, गुडगांव में 48 प्रत‌िशत मतदान हुए।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आंकड़े सहारनपुर से आ रहे हैं जहां तीन बजे तक 59 प्रत‌िशत से ज्यादा और मुजफ्फरनगर में 52 प्रत‌िशत मतदान हुआ है।

वेस्ट यूपी में भारी मतदान

voting for third phase in lok sabha election
दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक मतदान का प्रतिशत मोदीनगर में रहा है। मोदीनगर में अब तक 38 फीसदी मतदान हुआ है। सभी जगहों को मिलाकर कुल 35 फीसदी मतदान हो चुका है।  

गाजियाबाद  में 34 फीसदी मतदान, साहिबाबाद में 32 फीसदी, लोनी मे 34 फीसदी, धौलाना में 32 फीसदी, मुरादनगर में 36 फीसदी, मोदीनगर में 38 फीसदी, बुलंदशहर में 33 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

भाजपा नेता सत्यपाल स‌िंह पर हमला

voting for third phase in lok sabha election
बागपत से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुंबई कम‌िश्नर सत्यपाल स‌िंह के काफ‌िले पर हमला हुआ है। ये हमला बागपत के मलकपुर गांव में हुआ है। खबरों के मुताब‌िक राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने क‌िया है। रालोद कार्यकर्ताओं ने सत्यपाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके।

सत्यपाल स‌िंह का राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत स‌िंह से सीधा मुकाबला है।

सत्यपाल स‌िंह का फूटा स‌िर

voting for third phase in lok sabha election

बागपत जिले के मलकपुर गांव में भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह से कुछ लोगों ने मारपीट की। इस दौरान सत्यपाल सिंह का सिर फूट गया। भाजपाइयों का आरोप है कि संबंधित बूथ पर एक प्रत्याशी के पक्ष में जबरन वोट डलवाए जा रहे थे। जिसका भाजपा प्रत्याशी ने विरोध किया था।

सूचना मिलते ही जिले के पुलिस विभाग के आला अ‌धिकारी मौके पर पहुंच गए और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मतदान कराया जा रहा है।

मतदान के दौरान गाजियाबाद में युवक को गोली मारी

voting for third phase in lok sabha election

यूपी के गाजियाबाद में मतदान के दौरान विवाद की खबर है। विजयनगर में एक युवक को गोली मारी गई है। लोनी के मंडोला में बूथ नंबर-3 पर कमल के निशान का बटन खराब होने की खबर है। इस दौरान ईवीएम को बदला गया जिससे 40-55 मिनट मतदान प्रभावित हुआ।

मुरादनगर के बूथ संख्या 124 हंस इंटर कालेज पर पीठासीन अधिकारी ने आधार कार्ड को पहचान पत्र मानने से किया इंकार कर दिया और लोगों को वोट डालने से मना किया। मौके पर पहुंचे प्रदेश के राज्य मंत्री आशू मलिक से लोगों ने शिकायत की। आशू मलिक ने एसडीएम से बात कर मामला सुलझाया। बाद में आधार कार्ड वाले मतदाताओं को भी वोट डालने दिया गया।

सुबह नौ बजे तक लोनी में 10 प्रतिशत, मुरादनगर में 10 प्रतिशत, साहिबाबाद में 9.5 प्रतिशत, गाजियाबाद सदर में 9 प्रतिशत, बागपत के मोदीनगर क्षेत्र में 10.5 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटर लिस्ट में नाम न होने पर इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में भी हंगामा हुआ। अमर सिंह ने सूर्यनगर में वोट डाला। यूपी के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौहान 11 बजे एमएमएच कॉलेज में और डीएमएसएसपी इंग्राहम स्कूल में मतदान किया।

वोट को लेकर विजयनगर में युवक को मारी गोली

voting for third phase in lok sabha election

वोट को लेकर प्रताप विहार विजयनगर में दिनेश नामक युवक को गोली मार दी। पेशे से ड्राइवर 30 वर्षीय दिनेश गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। उसे कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, देर रात जब दिनेश कार पार्किंग में कार पार्क कर घर जा रहा था। इसी दौरान उसे दो युवक मिले और पूछा कि किसे वोट डालेगा।

दिनेश ने कहा कि जिसे परिवार वाले कहेंगे उसे वोट दूंगा। युवकों ने दबाव डाला की जहां वो कहेंगे वहीं वोट डालना होगा।

युवक के इस बात पर इंकार करने से दोनों युवकों में से एक ने गोली चला दी जो दिनेश के दाहिने बाजू की हड्डी को तोड़ते हुए निकल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिनेश को कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया है। 

तीसरे चरण में कुल 1418 प्रत्याशी मैदान में

voting for third phase in lok sabha election

आम चुनाव के महासंग्राम का मुख्य मुकाबला शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 91 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
इस दौरान कई जगह से छिटपुट हिंसा की खबर है। बिहार के जमुई में नक्सली हमले में दो जवानों की मौत हो गई। नक्सलियों ने बारूदी सुरंग बिछाकर विस्फोट किया।

तीसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के साथ ही दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर भी मतदान जारी है। चंडीगढ़ में भी वोट डाले जा रहे हैं।

इस चरण में कुल 1418 प्रत्याशी मैदान में हैं। 91 सीटों पर करीब 11 करोड़ वोटर ईवीएम का बटन दबाकर इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।


गाजियाबाद पर टिकी सबकी निगाहें

voting for third phase in lok sabha election

तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी में गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, कैराना और सहारनपुर की सीटें पर वोट डाले जा रहे हैं।

लेकिन यहां नजरें जिन सीटों पर टिकीं हैं, उनमें गाजियाबाद प्रमुख है, जहां भाजपा ने पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को उतारा है तो कांग्रेस से राज बब्बर, सपा से सुधन रावत, बसपा से मुकुल उपाध्याय और आप से शाजिया इल्मी मैदान में हैं।

वहीं, बागपत सीट को बचाने के लिए रालोद सुप्रीमो अजित सिंह को कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। उनके मुकाबले भाजपा ने पूर्व आईपीएस अधिकारी सत्यपाल सिंह को उतारा है।

दिल्ली में कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती

voting for third phase in lok sabha election

वहीं, दिल्ली में कांग्रेस के सामने अपनी सीटें बचाने की चुनौती है, जहां उसे भाजपा और आप के उम्मीदवार कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

यहां चांदनी चौक सीट से कपिल सिब्बल को भाजपा के हर्षवर्धन और आप के आशुतोष कड़ी टक्कर दे रहे हैं। नई दिल्ली सीट पर कांग्रेस के अजय माकन, भाजपा की मीनाक्षी लेखी और आप के आशीष खेतान में भी कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

नागपुर में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे नितिन गडकरी का मुकाबला सात बार के सांसद विलास मुत्तेमवार से है। वहीं, चंडीगढ़ में पवन बंसल त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे हैं। यहां भाजपा की किरण खेर तथा आप की गुल पनाग उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं।

बिहार और झारखंड में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

voting for third phase in lok sabha election

तीसरे चरण में केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान जारी है। इसके अलावा महाराष्ट्र और ओडिशा की दस-दस सीटों, मध्य प्रदेश की नौ, बिहार की छह, झारखंड की चार तथा छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर की एक-एक सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नक्सलियों की चेतावनी को देखते हुए बिहार और झारखंड में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

केंद्र शासित लक्षद्वीप और अंडमान में भी मतदान जारी है। इनके साथ ही ओडिशा विधानसभा के लिए भी लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इन दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला

voting for third phase in lok sabha election

लोकसभा चुनाव के इस चरण में कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

इनमें अजित सिंह, मीरा कुमार, कमलनाथ, कपिल सिब्बल, कृष्णा तीरथ, शशि थरूर और ई अहमद, जनरल वीके सिंह, नितिन गडकरी, राज बब्बर, जया प्रदा, राजमोहन गांधी, पवन बंसल और अजय माकन, नगमा, योगेंद्र यादव, नवीन जिंदल, राव इंद्रजीत सिंह, लोजपा के चिराग पासवान और दीपेंद्र हुड्डा शामिल हैं।

बार्डर पर भी जोरी है वोटिंग

voting for third phase in lok sabha election

भारत -पाक सीमा पर लोकतंत्र के महापर्व पर उत्सव सा माहौल है। सुबह से लोगबाग लंबी कतारों में अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाओं ने लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी भूमिका अदा की है।

इस बार मतदान का समय एक घंटा पहले हो गया जो महिलाओं के लिए ज्यादा उपयोगी लग रहा है। महिलाएं सुबह ही वोट डालकर अपने घर के कामकाज में जुटना चाहती हैं। इस कारण सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतार देखी जा रही है।

जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र में सांबा, राजोरी और अखनूर के इलाके भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से लगती हैं। इस वजह से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।

बार्डर सील है और एलओसी पर सेना के जवानों का सख्त पहरा है। हर पोंलिंग स्टेशन पर एसएसबी के जवान तैनात हैं। अबतक कहीं से कोई अप्रिय घटना की की खबर नहीं है। सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस संयुक्त रूप से मतदान व्यवस्था में लगी है। जम्मू शहर से लेकर अखनूर तक सभी बूथों पर मेला का दृश्य दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed