फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   voting for sixth phase of lok sabha election

डिंपल-हेमा समेत कई की किस्मत दांव पर

Wed, 23 Apr 2014 05:51 PM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
voting for sixth phase of lok sabha election

लोकसभा चुनावों के छठे चरण में 12 राज्यों की कुल 117 सीटों पर मंगलवार की शाम पांच बजे से प्रचार थम गया। इन सीटों पर 24 अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन


छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 12, महाराष्ट्र में 19, मध्यप्रदेश में दस, बिहार तथा छत्तीसगढ़ में सात-सात, असम व पश्चिम बंगाल में छह-छह सीट, राजस्थान में पांच सीट, झारखंड में चार सीट, जम्मू कश्मीर व पुडुचेरी में एक-एक सीट तथा तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर मतदान होगा।
विज्ञापन


छठे चरण में प्रचार के अंतिम दिन प्रमुख दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। विभिन्न स्थानों पर रैलियों के अलावा नेताओं के रोड शो का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गजों की किस्मत दांव पर

voting for sixth phase of lok sabha election

छठे चरण में सभी 117 सीटों पर कुल 2071 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 11.6 करोड़ से भी अधिक है। यह मतदाता बृहस्पतिवार को देश के कई दिग्गज राजनेताओं के भाग्य का फैसला करेंगे।

उत्तर प्रदेश में 24 मई को मुलायम सिंह यादव, सलमान खुर्शीद, अमर सिंह, हेमा मालिनी, जयंत चौधरी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे।

इसी चरण में राजस्थान से चुनाव लड़ रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन, बिहार में शाहनवाज हुसैन, मध्य प्रदेश में भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज तथा छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ रही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला के भी भाग्य का फैसला हो जाएगा। करुणा शुक्ला भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी मतदान

voting for sixth phase of lok sabha election

महाराष्ट्र की 19 सीटों पर छठे चरण में होने जा रहे मतदान में प्रिया दत्त, गुरुदास कामत, संजय निरुपम, मिलिंद देवड़ा भी शामिल हैं, जिनके भाग्य का फैसला होना है।

पश्चिम बंगाल में राय गंज सीट से चुनाव मैदान में केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी के भी भाग्य पर भी 24 अप्रैल को मुहर लग जाएगी। इस सीट पर उनका अपने ही देवर तृणमूल प्रत्याशी से कड़ा मुकाबला है।

तमिलनाडु में सभी सीटों पर इसी चरण में मतदान हो रहा है। वहां अन्नाद्रमुक तथा द्रमुक के बीच निर्णायक फैसला होगा। पारिवारिक विवादों में घिरे द्रमुक प्रमुख करुणानिधि के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed