फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Voting for eighth phase lok sabha election

राहुल और वरुण की किस्मत का होगा फैसला, 64 सीटों पर मतदान जारी

Wed, 07 May 2014 11:08 AM IST
Updated Wed, 07 May 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
Voting for eighth phase lok sabha election

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आज सात राज्यों की 64 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

विज्ञापन


आठवें चरण में इन सीटों पर कुल 9.58 करोड़ मतदाता बुधवार को राहुल गांधी, वरुण गांधी, राम विलास पासवान, बेनी प्रसाद वर्मा, बीसी खंडूरी, भगत सिंह कोश्यारी व रमेश पोखरियाल निशंक तथा हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार जैसे दिग्गजों के भी भाग्य का फैसला करेंगे।

अमेठी सीट बनीं हॉट

Voting for eighth phase lok sabha election

आठवें चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहर की सात, हिमाचल प्रदेश की चार, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तर प्रदेश की 15, उत्तराखंड की 5 और पश्चिम बंगाल की 6 सीटों पर मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश में जिन सीटों पर मतदान है उनमें अमेठी संसदीय सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं। यहां कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पहली बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुमार विश्वास तथा भाजपा की स्मृति ईरानी से कड़ी टक्कर मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती

Voting for eighth phase lok sabha election

वरुण गांधी सुल्तानपुर से चुनाव मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह राजनैतिक दलों के समर्थकों के बीच झड़पों की खबर मिलती रही हैं, उसके मद्देनजर आयोग ने मतदान के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

चुनाव आयोग अंतिम दो चरणों में मतदान में संभावित गड़बड़ी होने की आशंकाओं के चलते ज्यादा सतर्क है।

आयोग में राजनैतिक दलों की शिकायतों के आधार पर शेष दो चरणों में उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल की बची हुई सीटों को बहुत संवेदनशील माना जा रहा है।

विज्ञापन

आठवें चरण में प्रमुख प्रत्याशी

Voting for eighth phase lok sabha election

राहुल गांधी (अमेठी), वरुण गांधी (सुल्तानपुर), बेनी प्रसाद बर्मा (गोंडा), राबड़ी देवी (सारण), राम विलास पासवान (हाजीपुर), भुवन चंद्र खंडूरी (गढ़वाल), भगत सिंह कोश्यारी (कोश्यारी), रमेश पोखरियाल निशंक (हरिद्वार), शांता कुमार, अनुराग ठाकुर (हमीरपुर)
प्रतिभा सिंह (मंडी) चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed