{"_id":"b01fb02e-2633-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"voting-for-68-seats-in-himachal-is-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए मतदान जारी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए मतदान जारी
शिमला/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Nov 2012 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में 12वीं विधानसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है। विधानसभा की 68 सीटों के लिए 7253 पोलिंग बूथों पर मतदान हो रहा है। इन चुनावों में विभिन्न दलों के 459 प्रत्याशी भाग ले रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। प्रदेश में 46 लाख 8 हजार 359 वोटर है। इसमें 76 हजार 646 सर्विस हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 89 हजार 293 मतदाता है, वहीं लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 22 हजार 344 वोटर है। देहरा विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चंबा जिले के चुराह में तीन प्रत्याशी सबसे कम चुनावी समर में डटे हैं।
विज्ञापन
विधानसभा सीटों के लिए मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। दोनों दलों ने सभी 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इनके अलावा 12 अन्य दल चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें हिलोपा, माकपा, बसपा, भाकपा, हिस्पा, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस, सपा और लोक जनशक्ति पार्टी मुख्य हैं।
विज्ञापन
राज्य के 7253 पोलिंग बूथों में से 1310 संवेदनशील और 767 अति संवेदनशील है। ठियोग विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश में सबसे ज्यादा 157 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सोलन जिला के दून निर्वाचन हलके में सबसे कम 84 पोलिंग बूथ बनाए हैं।
एक नजर---
--68 विधानसभा सीट
--459 प्रत्याशी मैदान में
--468359 मतदाता
--7253 पोलिंग बूथ
--1310 पोलिंग बूथ संवेदनशील
--767 बूथ अति संवेदनशील
किस दल ने कितने प्रत्याशी उतारे
दल--प्रत्याशी
कांग्रेस--68
भाजपा--68
बसपा--66
सीपीआई--07
सीपीआईएम--15
एनसीपी--13
टीएमसी--24
एसपी--14
हिलोपा--36
लोजपा--17
हिस्पा--16
शिवसेना--04
अन्य दल--05
निर्दलीय--06
कुल--459