फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Voters in Haryana village demand brides for votes

हरियाणा में वोटरों की मांग-दुल्हन दो, वोट लो

Thu, 25 Sep 2014 04:44 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
Voters in Haryana village demand brides for votes

हरियाणा के चुनाव में गिरता लिंगानुपात मुद्दा बन गया। वोटरों को लुभाने के लिए लैपटॉप, रंगीन टीवी और साइकिल बांटने के अभ्यस्त रहे राजनीतिक दलों से खुद वोटरों ने ऐसी चीज मांग ली है कि राजनीतिक दल भी मुश्किल में पड़ गए हैं।

विज्ञापन


जींद में युवा वोटरों ने नेताओं से दुल्हन की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वे उसी नेता को वोट देंगे, जो उन्हें दुल्हन दिलाने का वादा करेगा। युवाओं के ऐसे ही एक समूह ने 'जींद कुंवारा यूनियन' नाम से संगठन भी बना लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है जींद में लिंगानुपात बहुत ही खराब हैं। वहां 1000 पुरुषों पर मात्र 827 महिलाएं हैं, जबकि हरियाणा में 1000 पुरुषों पर 843 महिलाओं का अनुपात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरते लिंगानुपात का नुकसान युवाओं को

Voters in Haryana village demand brides for votes

जींद कुंवारा यूनियन के पदाधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि हमारे यहां कुंवारों की संख्या कितनी है, इसका अंदाजा लगाना मु‌श्किल है। लेकिन दुल्हनें पर्याप्त नहीं है, ये तय है। उन्होंने कहा‌ कि खराब लिंगानुपात का नुकसान युवाओं को उठाना पड़ रहा है।

प्रदीप के प्रयासों से ही 2009 में जींद कुंवारा यूनियन का गठन हुआ था। कुंवारों का नेतृत्व कर रहे प्रदीप खुद विवाहित हैं। उन्होंने बताया कि जींद में दुल्हन की कमी सभी वर्गों में हैं। गरीब और संपन्‍न सभी दुल्हनों की कमी से जूझ रहे हैं।

उचाना विधानसभा क्षेत्र के एक मतदाता ने बताया कि बहुत से कुंवारों ने दूसरे राज्यों की लड़कियों से विवाह किया है, लेकिन हम लोग ऐसी प्रथा के पक्ष में नहीं हैं। हमें केवल दुल्हन चा‌हिए।

खाप पंचायत भी मांग के समर्थन में

Voters in Haryana village demand brides for votes

जींद कुंवारा यूनियन की मांग का समर्थन खाप पंचायत ने भी किया है। जुलाई में जींद में बिहार के नेताओं के साथ खाप पंचायत की एक बैठक हुई ‌थी। बैठक में क्षेत्र में लड़कियों की संख्या और दुल्हनों पर ही बात हुई थी।

बीजेपी नेता ओमप्रकाश धनकड़ ने चंद दिनों पहले कहा था कि उनकी पार्टी हरियाणा के कुंवारों के लिए बिहार से दूल्हन लेकर आएगी। बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। बिहार के नेताओं ने धनकड़ के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी लेकिन हरियाण के नेताओं ने चुप रहना ही मुनास‌िब समझा।

वहीं जींद कुंवारा यूनियन की मांग पर कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि जब लोग भ्रूण हत्या में लिप्त हैं तो फिर उन्हें दुल्हन की जरूरत क्यों पड़ रही है। दुल्हन कोई सामान नहीं, जिसे बाजार से खरीद कर लाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी बेतुकी मांगों का ध्यान नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed