{"_id":"898b51b2-7042-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"voters-burn-their-hands-to-prove-their-loyalty-for-netaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ जलाकर दिया सबूत, 'नेताजी हम तुम्हारे हैं'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हाथ जलाकर दिया सबूत, 'नेताजी हम तुम्हारे हैं'
बयाड (गुजरात)/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 06 Feb 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इसे नेताजी की लोकप्रियता कहें या वोटरों के दिल में बैठा डर..., नेताजी को यकीन दिलाने के लिए कि हमने आपको ही वोट दिया था, 15 लोगों ने अपने हाथ खौलते तेल में डाल दिए। नेताजी को यकीन आया या नहीं, ये तो भगवान ही जाने, लेकिन ऐसा करने से इन लोगों के हाथ बुरी तरह जल गए।
विज्ञापन
यह घटना उत्तरी गुजरात में बयाड तालुका के देराई गांव की है। यहां हुए पंचायत चुनाव में जब वोटों की गिनती खत्म हुई तो गिरीश परमार नामक प्रत्याशी हार गया। अपने समुदाय के प्रत्याशी के हारने के बाद उसे यह भरोसा दिलाने के लिए कि उन्होंने उसी के पक्ष में वोट डाले थे, 15 लोगों ने खौलते तेल में हाथ डाल दिया, जिससे इनके हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने हारे हुए प्रत्याशी गिरीश परमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बारे में जिले के एसपी चिराग कोराडिया ने बताया कि चुनाव में हारे अपने जाति के प्रत्याशी के प्रति वफादारी साबित करने के लिए इन लोगों ने खौलते तेल में हाथ डाला था। प्रत्याशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि जिन लोगों के हाथ जख्मी हुए हैं, उनमें से कोई भी गिरीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार नहीं है, क्योंकि सभी एक ही समुदाय के हैं।
विज्ञापन