फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vote count begins in gujarat and himachal pradesh

गुजरात में नरेंद्र मोदी 86 हजार मतों से जीते

Thu, 20 Dec 2012 07:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 20 Dec 2012 07:51 PM IST
विज्ञापन
vote count begins in gujarat and himachal pradesh

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती नतीजों और रूझानों के मुताबिक एक बार फिर से गुजरात में भाजपा की सरकार बन रही है। मणिनगर से नरेंद्र मोदी चुनाव जीत गए हैं। मोदी ने कांग्रेस उम्मीदवार श्वेता भट्ट को 86,373 वोटों से हराया। अहमदाबाद में भाजपा दफ्तर में जश्न शुरू हो गया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बृहस्पतिवार शाम ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होनी है। इधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी की जीत पर कहा है कि उन्हें इस जीत से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


गुजरात की तलाजा विधानसभा सीट से भाजपा की भारती बेन धीभाई श्याल ने कांग्रेस के संजय सिंह को 32,844 मतों से हराया। वहीं मंगरोली विधानसभा सीट से भाजपा के राजेशभाई नारेन भाई ने कांग्रेस के डॉक्टर तेजसभाई अमरसिंह भाई को 15,714 मतों से शिकस्त दी। हालांकि गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोडवाढिया 17 हजार वोटों से हार गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के जयराज सिंह जडेजा ने गोंदल विधानसभा सीट पर गुजरात परिवर्तन पार्टी के गोरधन जड़किया को 19,886 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट राकांपा से छीनी है। भाजपा के गोविंद पटेल ने राजकोट (दक्षिण) से कांग्रेस उम्मीदवार मितुल दोंगा को 28,777 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी है।

गुजरात में अमरावती सीट से भाजपा के हंसमुख भाई सोमभाई पटेल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विपिनभाई गोपालभाई गधवी को 65,425 मतों से हराया।

हालांकि गुजरात में भाजपा को पांच सीटों का नुकसान दिख रहा है। गुजरात में कई विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने सेंध लगाई है जो अब तक भाजपा के पास थी। अभी भी गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर मतगणना चल रही है।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट किया है कि अब पीछे देखने की जरूरत नहीं है। हमें अनंत ऊर्जा की आवश्यकता है, अनंत साहस और धैर्य की जरूरत है।

भाजपा के प्रवक्ता जगदीश भावसार ने कहा कि भाजपा को गुजरात में जीत मिलेगी। जनता का मत हमारे साथ है।

भाजपा के अमित शाह ने कहा कि पार्टी इस बार दो-तिहाई से गुजरात में सरकार बनाने जा रही है। एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर अंतिम फैसला भाजपा लेगी।

गुजरात के वित्त मंत्री वजुभाई वाला ने कहा कि भाजपा को प्रदेश में बहुमत मिलने वाला है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि नरेंद्र मोदी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।


गुजरात की 182 सीटों के लिए दो चरणों में हुए चुनाव में इस बार रिकॉर्ड 71.32 फीसदी मतदान हुआ था। जिन प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा नजर है, उनमें जीपीपी प्रमुख केशुभाई पटेल, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया, विपक्ष के नेता शक्तिसिंह गोहिल और पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed