फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Volkswagen CEO Resigns.

फॉक्सवैगन के CEO ने दिया इस्तीफा, क्या है वजह?

Thu, 24 Sep 2015 12:12 PM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen CEO Resigns.

प्रदूषण मानकों पर खरी न उतरने वाली कारों को बेचने के मामले में दिग्गज ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन के सीईओ मार्टिन विंटरकॉर्न ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम से हतप्रभ हैं। कंपनी शुक्रवार को अपने नए सीईओ की घोषणा करेगी।

मार्टिन ने एक बयान जारी कर कहा है कि बीते कुछ दिनों में जो घटनाएं हुई हैं, उससे वह सदमे में हैं। वह स्तब्ध हैं कि फॉक्सवैगन समूह में भी इतने बड़े स्तर पर इस तरह का घोटाला हो सकता है। कंपनी और मुझे भी एक नई शुरुआत की जरूरत है। मैं अपना इस्तीफा देकर नई शुरुआत के लिए रास्ता साफ कर रहा हूं।

विज्ञापन

जर्मन सरकार ने जांच के दिए आदेश

Volkswagen CEO Resigns.

जर्मन सरकार ने पहले ही मामले की जांच के लिए एक आयोग का गठन कर दिया है। यह टीम कंपनी के मुख्यालय जाकर जांच शुरू करेगी।

पिछले हफ्ते यह खुलासा हुआ था कि कंपनी ने अमेरिका में ऐसी पांच लाख डीजल कारें बेची हैं, जिनमें ऐसे उपकरण लगे हैं, जिनसे प्रदूषण जांच को चकमा दिया जा सकता है। इसके बाद कंपनी को भी अपनी गलती स्वीकार करनी पड़ी थी।

फॉक्सवैगन ने माना है कि उसने दुनिया भर में ऐसी करीब एक करोड़ 10 लाख कारें बेचीं, जो प्रदूषण मानकों पर खरी नहीं उतरतीं। अमेरिका की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी ईपीए, अमेरिकी न्याय विभाग तथा कनाडा सरकार भी इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed