फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vodka sales decline first time in 10 years

पीने वालों के सिर से उतरा वोदका का सुरूर

Tue, 02 Jul 2013 12:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Jul 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
vodka sales decline first time in 10 years

पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए। लेकिन जब पीने वाले कोई खास ड्रिंक छोड़कर दूसरे की तरफ रुख करते हैं, तो उसके लिए किसी बहाने का इस्तेमाल नहीं करते। कुछ यही वोदका के साथ हुआ है।

विज्ञापन


टीओआई के मुताबिक देश में वोदका का उपभोग पिछले कैलेंडर वर्ष में 3 फीसदी गिरा। यह दस साल में पहली गिरावट है।

शहरी मध्य वर्ग की जीवनशैली में आ रहे बदलावों की वजह से नौजवान अब उन ड्रिंक या कॉकटेल से भी प्रयोग कर रहे हैं, जो केवल वोदका आधारित नहीं हैं।

पीने वालों की कतार में शामिल होने वाले नौजवानों ने बीते दस साल में वोदका को सालाना 30 फीसदी का इजाफा दिया है।

दिग्गज शराब कंपनी डियाजियो ने अपनी हालिया सालाना रिपोर्ट में भारत में वोदका की लगातार गिरती सेल्स को लेकर चेताया था।

घरेलू बाजार में वोदका की बिक्री 78.4 लाख केस (हर केस में 9 लीटर) रही, जो 2011 में 80.5 लाख केस रही थी।

अलायड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक रॉय ने कहा, 'शॉट हो या कॉकटेल, नौजवानों ने वोदका को इस मुकाम तक पहुंचाया था, लेकिन अब वे शराब की दूसरी किस्मों की ओर बढ़ रहे हैं।'
विज्ञापन


वोदका के वैल्यू सेगमेंट में मिलकर 50 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले युनाइटेड स्पिरिट्स की व्हाइट मिसचीफ और रोमानोव के वॉल्यूम में 11-11 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed