फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vk singh threatens to put documents in public domain

'CBI ने फाइल बंद की तो दस्तावेज करूंगा सार्वजनिक'

Thu, 25 Jul 2013 08:23 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 25 Jul 2013 08:23 PM IST
विज्ञापन
vk singh threatens to put documents in public domain

पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने धमकी दी है कि अगर सीबीआई एक रिश्वत मामले में उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करती है, तो वह इससे संबंधित सारे दस्तावेज सार्वजनिक कर देंगे।

विज्ञापन


जनरल (रिटायर्ड) सिंह ने दावा किया है कि उनके कार्यकाल में एक रिटायर्ड अधिकारी ने घटिया वाहनों की खेप को सेना में बेचने के लिए उन्हें 14 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की थी।
विज्ञापन


वीके सिंह ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘एक बार सीबीआई यह कह दे कि वह इस केस की जांच नहीं करेंगे। बस मैं तुरंत सारे दस्तावेज सार्वजनिक कर दूंगा।’

हाल ही में सीबीआई ने संकेत दिए थे कि वह सिंह की शिकायत वाली फाइल को बंद करने की तैयारी में है क्योंकि वह अब तक इस संबंध में पर्याप्त दस्तावेज मुहैया नहीं करा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने दावा किया है कि उनके पास ऐसे दस्तावेज हैं, जिनसे रिटायर्ड अधिकारी और अन्य लोगों की साजिश की पोल खुल जाएगी।

सीबीआई ने पूर्व सेना प्रमुख से घटना का विस्तृत विवरण, संभावित गवाह और जरूरी दस्तावेज मांगे थे, लेकिन अभी तक जांच एजेंसी को इनमें से कुछ भी नहीं मिला है।

मगर सिंह का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि और ज्यादा दस्तावेजों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘क्या वह मुझसे यह चाहते हैं कि मुझे अपने ऑफिस में खुफिया कैमरे लगाने चाहिए थे और हर आने-जाने वाला का वीडियो बनाना चाहिए। मुझे लगता है कि इसमें काफी कुछ गलत हो रहा है।’


सीबीआई को पिछले साल अप्रैल में जनरल (रिटायर्ड) सिंह ने कथित तौर पर रिश्वत की पेशकश करने की शिकायत मिली थी।

उन्होंने कहा था कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह ने 2010 में उन्हें रिश्वत की पेशकश की थी। हालांकि तेजिंदर सिंह ने यह आरोप सिरे से खारिज कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed