फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vk singh slams pmo in tatra truck deal case

'टाट्रा घोटाले में पीएमओ की भी भूमिका'

Fri, 08 Nov 2013 09:12 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Fri, 08 Nov 2013 09:12 PM IST
विज्ञापन
vk singh slams pmo in tatra truck deal case

अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में सरकार के साथ सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने वाले पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने अपनी आयु को लेकर उठे विवाद और टाट्रा ट्रक घोटाला मामलों में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भी घसीट लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने पीएमओ पर आरोप लगाया है कि वहां के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इन मामलों की भूमिका तैयार की थी। पूर्व सेनाध्यक्ष ने हाल ही में प्रकाशित अपनी आत्मकथा ‘करेज एंड कंविक्शंस’ में दावा किया है कि आयु विवाद मामले की दूसरी सुनवाई के बाद संभवत: मीडिया उन्हें उनके पद से हटता देखना चाहता था।
विज्ञापन


हालांकि तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मिलने के बाद उन्होंने सेना प्रमुख बने रहने का फैसला किया। सिंह ने उन्हें निशाना बनाने वाले लोगों के नाम लिए बिना कहा कि राष्ट्रपति ने उनसे कहा था कि आप अपना काम करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाट्रा ट्रक सौदे से जुड़े विवाद के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पीएमओ के एक अधिकारी का नाम बार-बार सामने आ रहा था और उसके रिश्तेदारों को भारत में टाट्रा ट्रक को एसेंबल करने वाली बीईएमएल कंपनी के परिसर में प्लाट भी दिए गए।


उन्होंने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि पीएमओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आयु से जुड़े पूरे मामले को उलझाया। उन्होंने कहा कि जब मैंने टाट्रा ट्रक से संबंधित फाइलों को रोक दिया, तभी से इस व्यक्ति का नाम लगातार सामने आता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed