{"_id":"99b3068c-78f0-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"vk-singh-not-keen-on-joining-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति में आने का इरादा नहीं: वीके सिंह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजनीति में आने का इरादा नहीं: वीके सिंह
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 17 Feb 2013 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने कहा है कि राजनीति में आना उनका मकसद नहीं है बल्कि वह लोगों को जागरूक बनाना चाहते हैं। सेवानिवृत्त जनरल सिंह ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था ऐसी है कि अच्छे लोग इसमें आना नहीं चाहते। वह भी राजनीति में नहीं आना चाहते उनका मकसद लोगों को जागरूक बनाना है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मतलब यह नहीं है कि राजनीति में सक्रिय सभी लोग गलत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले 42 वर्ष में इस देश ने उन्हें काफी कुछ दिया है और मैं भी देश को कुछ देना चाहता हूं।
उन्होंने कहा कि अच्छे राजनेता के लिए तीन शर्तें हैं पहली साफ और बेदाग छवि, दूसरी क्षमता और तीसरी देश तथा समाज की सेवा करने की प्रेरणा होना।
शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा पाए हरियाणा के मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ रैली में भाग लेने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह रैली चौटाला के दिवंगत पिता और पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती मनाने के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने ही हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन लागू की थी। उन्होंने साइकिल से कर माफ किया था। चौधरी देवीलाल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि उनकी राजदूत या राज्यपाल बनने की महत्वकांक्षा नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि मैं राज्यपाल या राजदूत बनना चाहता तो मैं टाट्रा ट्रक घोटाले पर चुप क्यों रहता। अवकाश ग्रहण करने वाले ज्यादातर अधिकारी वह बात मानने के लिए सहमत हो जाते हैं जो उनसे कही जाती है लेकिन मैं उनमें से नहीं हूं।