फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vk singh in bjp

मोदी की सेना में शामिल जनरल वीके सिंह

Sat, 01 Mar 2014 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Mar 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
vk singh in bjp

सीमाओं पर लड़ी जंग में शामिल हो चुके पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह अब लोकसभा की चुनावी जंग में भी दांव आजमाने जा रहे हैं। जनरल सिंह ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

विज्ञापन


जनरल वीके सिंह ने भाजपा में शामिल होने से पहले कहा कि इस समय जो लोग देश के विकास के लिए अच्छी और स्थायी सरकार चाहते हैं, वह भाजपा की ओर देख रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में जनरल सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली। उन्हें राजस्थान के झुंझनू से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

मोदी की रेवाड़ी रैली में दिए थे संकेत

vk singh in bjp

जनरल वीके सिंह ने भाजपा में शामिल होने के संकेत तब ही दे दिए थे जब वह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 15 सितंबर को हिसार के रेवाड़ी में हुई रैली में शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के बाद नरेंद्र मोदी की यह पहली रैली थी।

यह पहला मौका है जब जनरल रैंक का अफसर किसी दल में शामिल हुआ। अब तक लेफ्टिनेंट जनरल तक के अफसर ही विभिन्न दलों में शामिल होते रहे हैं। कई पूर्व नौकरशाह भी इधर भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

विदेशों में जासूसी करने वाली एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख संजीव त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आर के सिंह, पूर्व पेट्रोलियम सचिव आर एस पांडेय से लेकर भारतीय पुलिस सेवा के अफसर व मुंबई के पुलिस कमिश्नर रहे सत्यपाल सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed