{"_id":"fd8e0c5f68e8e8a7a83397134f2c5210","slug":"vk-singh-fund-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी के साथ दिखे इसलिए हुई जनरल पर कार्रवाई'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मोदी के साथ दिखे इसलिए हुई जनरल पर कार्रवाई'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Sep 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह पर लगाए आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों को कांग्रेस की साजिश करार देते हुए राजनीति से प्रेरित बताया। सीतारमण ने कहा कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के साथ रैली में मंच साझा के कारण वीके सिंह पर निशाना साधा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इस तरह की जांच के कारण लोगों में सेना के प्रति विश्वास में कमी आ सकती है और सशस्त्र सेनाओं का मनोबल भी गिर सकता है।
विज्ञापन
क्या था मामला
जनरल वीके सिंह के कार्यकाल में बनी एक सैन्य गुप्तचर शाखा इकाई के सीक्रेट फंड के दुरुपयोग की मामले की सेना मुख्यालय ने पुष्टि की है। जांच में यह संदेह है कि यह इकाई अनधिकृत आपरेशन तथा वित्तीय गडबडी में लिप्त थी।
विज्ञापन
अन्ना से मोदी तक, ये जनरल कुछ खास हैं
आरोप हैं कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह के कार्यकाल के दौरान सेना के सीक्रेट फंड का दुरुपयोग जम्मू कश्मीर सरकार को अस्थिर करने तथा वर्तमान जनरल बिक्रम सिंह को सेना प्रमुख बनने से रोकने के लिए एक गैर सरकारी संगठन को पैसा दिया गया है।
मोदी के साथ रेवाड़ी में की थी रैली
जनरल सिंह ने हरियाणा के रेवाड़ी में पूर्व सैनिकों की रैली में विदेश नीति के मुद्दे विशेष रूप से चीन तथा पाकिस्तान के परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र, सरकार को आडे़ हाथों लिया था।
वीके सिंह के खिलाफ होगी कार्रवाई
उन्होंने कहा था कि मतदाताओं को कमजोर नीति बनाने वालों को उखाड़ फेंक देना चाहिए। जनरल सिंह अवकाश ग्रहण करने से पहले अपनी उम्र और अन्य मुद्दों को लेकर भी सरकार के साथ उलझे रहे थे।