मोदी के बेलगाम मंत्री ने मीडिया को कहा 'वेश्या'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सेनाध्यक्ष और नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने मीडिया की तुलना वेश्या से करके नया हंगामा खड़ा कर दिया है। मीडिया पर हमला बोलते हुए टि्वटर पर उन्होंने कहा, 'मित्रों आप प्रेस्टिट्यूट्स (presstitutes) से क्या अपेक्षा कर सकते हैं।'
#TimesNowDisaster से किए गए ट्वीट में मीडिया के लिए जिस प्रेस्टिट्यूट शब्द का इस्तेमाल किया गया है, वह दरअसल प्रेस और प्रॉस्टिट्यूट (वेश्या) का जोड़ है। वीके सिंह ने ट्वीट के अगले हिस्से में कहा है कि अंतिम बार में अर्नब (गोस्वामी) ने 'E' के स्थान पर 'O' समझ लिया था।
उल्लेखनीय है कि अर्नब गोस्वामी टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के समाचार चैनल टाइम्स नाऊ के एडिटर इन चीफ हैं। वीके सिंह ने अपने ट्वीट में मीडिया पर निशाना साधा है। Presstitutes शब्द में E के स्थान पर O करने का Prosstitutes हो जाता है।
वीके सिंह के बयान पर बवाल, चौतरफा आलोचना
वीके सिंह के बयान की राजनीतिक दलों ने तीखी आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा है कि विदेश राज्य मंत्री का बयान निंदनीय है और उनकी संवेदनहीनता का प्रदर्शन करता है। वामदलों ने कहा है कि बयान से वीके सिंह की मानसिकता का अंदाजा लग जाता है।
वीके सिंह ने ये ट्वीट उस बयान के बाद किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि यमन में चलाया जा रहा बचाव अभियान उनके पाक उच्चायोग के दौरे से कम रोमांचक है।
मंगलवार को दिबूती में मीडिया से बातचीत में यमन में भारतीयों के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान की निगरानी की बाबत पूछे जाने पर एक सवाल के जवाब में वीके सिंह सिंह ने कहा, ‘अगर सच कहूं तो यमन में जारी बचाव अभियान पाकिस्तानी उच्चायोग में जाने से कम रोमांचक है।’
पहले भी दे चुके हैं गैरजिम्मेदाराना बयान
हालांकि जब उनके इस बयान ने सियासी तूल पकड़ा तो उन्होंने सारे विवाद को मीडिया की उपज करार दे दिया। वीके सिंह बचाव अभियान के सिलसिले में इस वक्त दिबूती में हैं और इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
इससे पहले भी सिंह अपने बयान के जरिए सरकार की किरकिरी करा चुके हैं।
बीते 23 मार्च को पाकिस्तान डे के मौके पर नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में उन्हें शिरकत करनी पड़ी थी। इस मामले ने तूल पकड़ा तो सिंह ने कई सरकार विरोधी ट्वीट कर डाले। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया।
वीके सिंह का विवादित ट्वीट-
Friends what do you you expect from presstitutes. Last time Arnab thought there was 'O' in place of 'E' #TimesNowDisaster
— Vijay Kumar Singh (@Gen_VKSingh) April 7, 2015