{"_id":"96e84a46-2b18-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"vk-singh-and-santosh-hegde-not-participate-anna-core-committee-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना की बैठक में वीके सिंह और संतोष हेगड़े नदारद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अन्ना की बैठक में वीके सिंह और संतोष हेगड़े नदारद
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 10 Nov 2012 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम फिर से शुरू करने के लिए समाजसेवी अन्ना हजारे ने शनिवार को कोर कमेटी की अहम बैठक की। यह बैठक नई टीम बनाने के लिए बुलाई गई थी। बैठक में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह और कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त संतोष हेगड़े शामिल नहीं हुए। इन दोनों के शामिल नहीं होने का कारण निजी वजह बताया गया है।
विज्ञापन
बैठक में मेधा पाटेकर, किरण बेदी समेत कई लोग शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक समिति के सदस्यों की संख्या 17 तक रखने पर सहमति बनी है। इसमें जनलोकपाल आंदोलन में अन्ना के सहयोगियों के साथ तीन-चार नए सदस्य शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले असम दौरे से लौटने के बाद हजारे ने शुक्रवार देर शाम एक बैठक बुलाई थी। इस दौरान सहमति बनी कि किरण बेदी, संतोष हेगड़े, मेधा पाटकर, अखिल गोगोई, अरविंद गौड़, शशिकांत, देविंदर शर्मा, पवन गुप्ता, समेत ऐसे सभी लोगों को समिति में लिया जाए, जो जनलोकपाल आंदोलन के दौरान साथ थे, लेकिन उन्होंने केजरीवाल की तरह राजनीति की राह नहीं पकड़ी है। फिलहाल इसके सदस्यों की संख्या अधिकतम 17 होगी।
विज्ञापन
वहीं कोशिश की जाएगी कि पीवी राजगोपाल, राजेंद्र सिंह जैसे सभी पूर्व सहयोगी कमेटी में शामिल हो जाएं। कार्यालय को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है। कौशांबी और आईआईटी के नजदीक सर्वोदय एंक्लेव समेत आधा दर्जन जगह देखी गई हैं।