{"_id":"ab4db673c2cee0c33931c98884d9fca5","slug":"vivek-srivastava-is-new-spg-chief-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक श्रीवास्तव को एसपीजी की कमान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विवेक श्रीवास्तव को एसपीजी की कमान
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Dec 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विवेक श्रीवास्तव को विशेष सुरक्षा दस्ते (एसपीजी) का इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गांधी परिवार समेत अन्य वीवीआईपी हस्तियों की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी के पास ही है।
विज्ञापन
गुजरात कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी श्रीवास्तव इस विशिष्ट बल के वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी होंगे। बिहार की राजधानी पटना में जब मोदी की रैली में बम धमाका हुआ, उस समय श्रीवास्तव खुफिया ब्यूरो में पटना यूनिट में प्रमुख थे।
विज्ञापन
इसके अलावा वह इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी यासीन भटकल की गिरफ्तारी वाले ऑपरेशन में भी शामिल थे। पिछले महीने 25 नवंबर को 1981 आंध्र प्रदेश बैच के आईपीएस अधिकारी के दुर्गा प्रसाद का कार्यकाल खत्म होने के बाद से ही यह पद खाली पड़ा था।
विज्ञापन
खुफिया ब्यूरो में संयुक्त निदेशक श्रीवास्तव के नाम को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली नियुक्ति मामलों की कैबिनेट कमेटी ने हरी झंडी दिखाई। उनकी नई नियुक्ति को डेपुटेशन के रूप में माना जाएगा और कार्यकाल खत्म होने के बाद वह फिर से आईबी में लौट जाएंगे।
एसपीजी के पास प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।