{"_id":"8ab16890-ed67-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"visually-impaired-student-memorises-quran-through-braille","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजूबा, नेत्रहीन छात्र ने कंठस्थ की कुरान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अजूबा, नेत्रहीन छात्र ने कंठस्थ की कुरान
मलप्पुरम (केरल)/एजेंसी
Updated Mon, 15 Jul 2013 09:52 PM IST
विज्ञापन
शारीरिक अक्षमता को मात देते हुए इस्लामिक स्टडीज सेंटर के एक नेत्रहीन छात्र ने ब्रेल लिपि के माध्यम से पवित्र कुरान को कंठस्थ कर लिया है।
विज्ञापन
कॉलेज ऑफ तफीलुल कुरान के 21 वर्षीय छात्र तवाहा महबूब ने हाल ही में छात्रों के एक सम्मेलन में कुरान की आयतें सुनाकर सभी की तारीफें हासिल की।
हालांकि नेत्रहीन छात्रों द्वारा कुरान की आयतें याद करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन ब्रेल लिपि के माध्यम से इसे पढ़ना बहुत ही कम देखने को मिलता है।
अकेडमी प्रशासन के प्रवक्ता उमेर मेलमुरी ने बताया कि आमतौर पर नेत्रहीन छात्र कुरान को प्रशिक्षकों द्वारा सुनकर याद करते हैं। मगर कोई इस पूरी पवित्र पुस्तक को ब्रेल लिपि के माध्यम से याद करे, यह अपने आप में बेहद खास है।
विज्ञापन
महबूब को कुरान के 114 सूरा (चैप्टर) और 6,666 आयतें याद करने में तीन साल का समय लग गया। अब वह किसी भी चैप्टर के आयत को सुना सकता है।