{"_id":"e2a8f3715f7c9a9ee5bc53fc1a5b6e53","slug":"visitors-can-do-samay-darshan-at-shirdi-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरडी में भी शुरू होगी समय दर्शन सुविधा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शिरडी में भी शुरू होगी समय दर्शन सुविधा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Sep 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के शिरडी में भी तिरुपति बालाजी तथा वैष्णो देवी की तरह समय दर्शन सुविधा शुरू हो सकती है। श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट इस बारे में गंभीरतापूर्वक विचार कर रहा है।
विज्ञापन
ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी बाजीराव शिंदे के अनुसार नासिक में चल रहे कुंभ के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम आंध्र प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर का दौरा कर दोनों मंदिरों में चल रहे समय दर्शन की प्रक्रिया को समझेगी।
विज्ञापन
यह टीम ट्रस्ट की तीन सदस्यीय समिति के सामने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, जिसके बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि नई सुविधा को किस तरह से लागू करना है।
समय दर्शन सुविधा के तहत श्रद्धालुओं को एक निश्चित समय दे दिया जाता है, जिस दौरान वे दर्शन कर सकते हैं।
वहीं ट्रस्ट ने तीर्थ स्थल की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के पास प्रस्ताव भेजा है।