यूपी पुलिस: दरोगा नहीं खोल पाए रिवाल्वर, मुंशी ने खोली राइफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईजी शिवसागर सिंह ने रविवार को एसपी आफिस, पुलिस लाइन, पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद कटरा और मड़िहान थाने का वार्षिक मुआयना किया।
मड़िहान थाने के दरोगा के सर्विस रिवाल्वर न खोल पाने पर उन्होंने फटकार लगाई। मुंशी के एके 47 तत्काल खोल देने पर उसे सौ रुपये का पुरस्कार दिया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र रविवार की सुबह दस बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत अन्य कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे।
व्यक्त की नाराजगी
कार्यालय के दस्तावेज की जांच करने के बाद पुलिस लाइन पहुंचे। वहां साफ
सफाई की व्यवस्था और कंट्रोल रूम को देखा। कमी मिलने पर उसमें सुधार लाने
का निर्देश दिया। इसके बाद कटरा कोतवाली पहुंचे।
वहां जीडी, हिस्ट्रीशीटर
समेत अन्य रजिस्टर देखे। शास्त्रागार तथा बैरक भी चेक किया। असलहों के बारे
में भी जानकारी ली। इसके बाद वह मड़िहान थाने का निरीक्षण करने पहुंच गए।
वहां तैनात एक दरोगा से सर्विस रिवाल्वर खोलने के लिए कहा कि तो वह नहीं
खोल पाए। इसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि असलहा खोलने की
ट्रेनिंग लें। थाने में तैनात मुंशी ने तत्काल एके 47 खोल दिया। यह देखकर
खुशी जाहिर की और उसे सौ रुपये का पुरस्कार भी दिया।