क्या है नीतीश का ‘bihar @ 2025 बढ़ चला बिहार’
प्रशांत की टीम ने पैकेजिंग का काम पूरा कर लिया है। इसने अपनी पहली शुरुआत होर्डिंग से की। जिसमें नीतीश कुमार को एक ब्रांड के रूप में प्रस्तुत किया गया। इसमें नीतीश की तस्वीर के साथ-आगे बढ़ता रहे बिहार, फिर एक बार नीतीश कुमार।
इसी तरह बिहार @ 2025 बढ़ चला बिहार अभियान के लिए ग्रास रूट मोबलाइजर को एक हाईटेक गाड़ी दी जाएगी, जो इंटरनेट और जीपीएस से लैस होगी।
विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश ने शुरू किया हाईटेक प्रचार
बिहार के मुख्यमंत्री व जनता परिवार की ओर से आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नीतीश कुमार ने मंगलवार को ‘बिहार @ 2025 बढ़ चला बिहार’ अभियान की विधिवत शुरुआत की।
इस अभियान के तहत राज्य के ब्लाक स्तर पर लोगों को सरकार के कामों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही अगले दस वर्षों में विकास की रूपरेखा कैसी हो इस पर लोगों की राय ली जाएगी। इसी सुझाव के आधार पर सरकार अगले दस वर्षों के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगी।