{"_id":"be782784-6c22-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"vishwarupm-will-be-released-today-in-northern-india-including-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों के बीच कमल हासन की 'विश्वरूप' रिलीज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विवादों के बीच कमल हासन की 'विश्वरूप' रिलीज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Feb 2013 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों के बीच अभिनेता कमल हासन की मेगाबजट फिल्म 'विश्वरूपम' का हिंदी वर्जन शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई समेत उत्तर भारत के कई शहरों में रिलीज हो गया। इस फिल्म के हिंदी वर्जन का टाइटल 'विश्वरूप' रखा गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भी नोएडा समेत कई बड़े शहरों में फिल्म रिलीज हुई। इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कि फिल्म पर उत्तर प्रदेश में भी रोक लग सकती है। हालांकि गुरुवार को प्रदेश के मुख्य सचिव ने 'विश्वरूपम' पर रोक न लगाने का ऐलान किया। डीजीपी एसी शर्मा ने उन सिनेमाघरों की सुरक्षा बढ़ाने के भी आदेश दिए हैं जहां फिल्म रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
वहीं तमिलनाडु में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए चेन्नई में बैठक हो रही है। बैठक में मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि, कमल हासन के भाई और फिल्म के सह-निर्माता चंद्रा हासन और तमिलनाडु के गृह सचिव हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में पुलिस कमिश्नर भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के प्रदर्शन को लेकर आज शाम तक कोई समझौता हो सकता है।
विज्ञापन
'विरोध से डरने वाला नहीं'
फिल्म ‘विश्वरूपम’ पर विवाद के बीच कमल हासन ने कहा कि इसका विरोध राजनीति से प्रेरित होकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह ऐसी फिल्में बनाते रहेंगे, विरोध से डरने वाले नहीं हैं। हासन ने यह भी कहा कि उन्होंने देश छोड़ने की बात गुस्से में कही थी लेकिन जायज थी और यदि ऐसी घटना आगे भी हुई तो वह देश छोड़ने की बात पर गंभीरता से विचार करेंगे।
मुंबई के जूही पीवीआर में पत्रकारों को फिल्म दिखाने से पहले कमल हासन ने कहा कि मैं भारत की उस भावना को सलाम करता हूं जिसने मेरा ऐसे समय पर भरपूर समर्थन किया। उन्होंने कहा, किसी भी कला का सम्मान होना चाहिए, उसे राजनीति से जोड़ना गलत है। वे हर तरह की सांप्रदायिकता का विरोध करते रहे हैं और करते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि फिल्म विश्वरूपम जहां भी रिलीज हुई उसे अच्छा समर्थन मिला है और लोगों ने सराहा है। हासन ने उन लोगों को छोड़ने की बात भी कही जो प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए। अपना दर्द जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सारी पूंजी इसमें लगी है और विवाद के कारण वे सो नहीं पाए।