फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vishwarupm may also banned in up

'विश्वरूपम' पर यूपी में भी लग सकता है बैन

Thu, 31 Jan 2013 02:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 31 Jan 2013 02:41 PM IST
विज्ञापन
vishwarupm may also banned in up

कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' पर उत्तर प्रदेश में भी बैन लग सकता है। समाजवादी पार्टी ने कहा है कि फिल्म को लेकर जो विवाद है वह जब तक खत्म नहीं होता है तब तक राज्य में फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में ये फिल्म 5 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी नेता राम आसरे कुशवाहा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में इस फिल्म को तब तक रिलीज नहीं किया जाएगा, जब तक अधिकारी इसे देख नहीं लेते और ये तय नहीं कर लिया जाता कि फिल्म में विवाद फैलाने लायक कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिल्म सांप्रदायिक नहीं है और समाज को सकारात्मक संदेश देने वाली है, ये तय होने के बाद ही इसे रिलीज किया जाएगा। इस बीच कमल हासन ने कहा है कि  'विश्वरूपम' पर बैन के मुद्दे पर मद्रास कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में नहीं जाएंगे और बातचीत से मुद्दे का हल निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने ट्विटर पर कहा है कि विश्वरूपम पर लगे बैन के बाद सिनेमेटोग्राफिक एक्ट पर फिर से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि सेंसर बोर्ड से पास हो जाने के बाद भी 'विश्वरूपम' पर जैसे बैन लगा है, वह गलत परंपरा की शुरुआत करेगा और आगे राज्य दूसरी फिल्मों को भी बैन कर सकते हैं।

देवबंदी उलेमा ने की बैन की मांग
उत्त्ार प्रदेश्ा में देवबंदी उलेमा ने कमल हासन की फिल्म पर ऐतराज जताते हुए इस पर पाबंदी लगाने की मांग की है। फिल्म में मुस्लिम समुदाय को देश के खिलाफ दिखाए जाने पर मदरसा जामिया इमाम मो. अनवर शाह के वरिष्ठ मुफ्ती अरशद फारुखी ने कहा कि इस तरह की फिल्में देश में सांप्रदायिकता का जहर घोलने का काम करती हैं, इसलिए ऐसी फिल्मों पर सरकार को तुरंत पाबंदी लगानी चाहिए।


अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी ने कहा कि किसी भी धर्म को लेकर इस तरह की विवादित फिल्म बनाना देश के लिए बेहतर नहीं है। दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद और मदरसा जामिया तुल अनवरिया के मोहतमिम मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने भी फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed