{"_id":"e1ae0d42-6ecd-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"vishwaroopam-will-be-released-in-tamil-nadu-february-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में 7 फरवरी को रिलीज होगी विश्वरूपम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तमिलनाडु में 7 फरवरी को रिलीज होगी विश्वरूपम
चेन्नई/एजेंसी
Updated Mon, 04 Feb 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता, निर्माता व निर्देशक कमल हासन ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि उनकी विवादित फिल्म विश्वरूपम तमिलनाडु में सात फरवरी को रिलीज होगी। उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट में प्रतिबंध के खिलाफ अपनी याचिका भी वापस ले ली है।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ने पूरे राज्य में फिल्म पर धारा 144 के तहत लगे प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की थी। इससे पहले शनिवार को मुस्लिम संगठनों और कमल हासन के बीच बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाया गया था, जिसमें हासन अपनी फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने को राजी हो गए थे।
विज्ञापन
58 वर्षीय फिल्ममेकर ने हाईकोर्ट से अपनी याचिका वापस लेने के बाद एक बयान में कहा कि यह फिल्म सभी बाधाओं को पार कर आगामी बृहस्पतिवार को रिलीज होगी। जस्टिस एस राजेश्वरन ने हासन और सरकार दोनों को अपनी याचिकाएं वापस लेने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन