बॉस हुए खुश तो 3 हजार कर्मचारियों को दिया iphone-6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने अपनी कंपनी के अच्छा काम करने वालों को एक खास तोहफा दिया है। सिक्का ने अपनी कंपनी के 3000 कर्मचारियों को आईफोन 6एस गिफ्ट किया है।
आपको बता दें कि एक आईफोन 6एस की कीमत करीब 55 हजार रुपए है। इस तरह से देखा जाए तो विशाल सिक्का ने कंपनी के कर्मचारियों को करीब 16.50 करोड़ रुपए के मोबाइल गिफ्ट किए हैं।
गिफ्ट के साथ सभी कर्मचारियों को एक मेल भी किया गया, जिसमें सिक्का ने सभी कर्मचारियों को एक दोस्त की तरह संबोधित किया है। कंपनी के कर्मचारियों के लिए यह तोड़ा चौंकाने वाला कदम भी है।
ये लिखा है मेल में
इस मेल में सिक्का ने कंपनी के कर्मचारियों की काफी तारीफ भी की है। सिक्का मानना है कि इंफोफिस को इस मुकाम तक पहुंचाने में कंपनी के कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान है।
सिक्का कहते हैं, "सिर्फ काम की सराहना भर कर देना काफी नहीं है और इस मौके को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए, इसलिए हमारी तरफ से आपको हॉलीडे बोनस के रूप में एक शानदार एप्पल आईफोन 6 गिफ्ट कर रहे हैं। एक गिफ्ट, जो आपको और आपके साथियों को हमेशा ये याद दिलाएगा कि आपने कंपनी को अपना बेस्ट दिया है।"