फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   visas for pak cricket lovers on production of return tickets

बिना रिटर्न टिकट पाक दर्शकों को वीजा नहीं

Sun, 25 Nov 2012 11:25 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 25 Nov 2012 11:25 PM IST
विज्ञापन
visas for pak cricket lovers on production of return tickets

इस क्रिसमस (25 दिसंबर) से शुरू हो रही भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज के लिए सरकार पड़ोसी देश के दर्शकों को ‘मल्टी-सिटी वीजा’ देने पर विचार कर रही है। लेकिन शर्त होगी कि दर्शकों को रिटर्न यानी वापस लौटने का टिकट पहले खरीदना होगा।

विज्ञापन


साथ ही दर्शक के पास एक भारतीय स्पॉन्सर होना भी जरूरी है। सरकारी सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने इस सीरीज के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है। यह सुझाव समिति के ही हैं। भारत-पाक सीरीज के लिए हरी झंडी देते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को गृह मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह पाकिस्तानी दर्शकों के लिए भारत आने संबंधी बनाए नियमों का हर हाल में पालन करे।
विज्ञापन


ताजा कदम उन रिपोर्टों के बाद उठाया गया है जिनके अनुसार 2007 क्रिकेट सीरीज के बाद 12 पाकिस्तानी दर्शक वापस नहीं लौटे थे। इसके अलावा अमेरिका में जन्मे पाकिस्तानी मूल के लश्कर आतंकी डेविड हेडली के बयान ने भी सरकार के मुस्तैद किया है। हेडली ने पूछताछ में अमेरिकी अधिकारियों से कहा था कि वांडेट आतंकी साजिद मीर क्रिकेट दर्शक के रूप में भारत का दौरा कर चुका है। मीर ने मोहाली और देश की राजधानी का दौरा किया था और नेशनल डिफेंस कॉलेज समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी। ऐसे में सरकार को पाकिस्तानी दर्शकों के लिए नियम सख्त बनाने पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनसार गृह मंत्रालय ने पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड से उन विशेष मेहमानों की सूची मांगी है, जिन्हें मल्टी-सिटी वीजा जारी किया जाना है। वीजा पाने के लिए पाकिस्तानी दर्शकों को 25 दिसंबर, 2012 से 6 जनवरी, 2013 तक होने वाले तीन एक दिनी और दो टी-20 मैचों के टिकटों की फोटोकॉपी भी लगानी होगी। एक दिनी मैच चेन्नई, कोलकाता और नई दिल्ली में होंगे जबकि टी-20 मैच बंगलूरू और अहमदाबाद में।


गृह मंत्रालय उन राज्य सरकारों के भी संपर्क में है जहां मैच होंगे। राज्य सरकारों को दर्शकों को लेकर तैयार नए सुरक्षा मानकों की जानकारी दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच यह पहली सीरीज है। पाकिस्तान की टीम आखिरी बार 2007 में भारत आई थी। जबकि पिछले साल मोहाली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने हाई-प्रोफाइल विश्व कप सेमीफाइनल साथ में देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed