फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   virbhadra singh resignation granted

वीरभद्र सिंह का इस्तीफा मंजूर, सुक्खू कार्यवाहक अध्यक्ष

Tue, 08 Jan 2013 11:17 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 08 Jan 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh resignation granted

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। साथ ही पार्टी अध्यक्ष ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव और मीडिया विभाग के अध्यक्ष जनार्दन द्विवेदी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुक्खू प्रदेश अध्यक्ष पद पर अगली नियुक्ति होने तक कार्यवाहक के तौर पर काम करेंगे। गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह को राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की कमान सौंपी गई थी।
विज्ञापन


चुनाव में जीत के बाद सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। ऐसे में पार्टी हाईकमान ने सुक्खू को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाकर प्रदेश के सियासी समीकरणों में संतुलन बनाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed