{"_id":"5e78e9ae-4a53-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"virbhadra-singh-confident-for-victory-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र सिंह को हिमाचल में जीत का विश्वास ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वीरभद्र सिंह को हिमाचल में जीत का विश्वास
शिमला/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Dec 2012 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने जीत की उम्मीद जताते हुए कहा कि लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए ही मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र ने कांग्रेस के चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह एक और कार्यकाल के लिए प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं। कांग्रेस यदि सत्ता में आती है तो लोगों की राय साफ है कि किसे मुख्यमंत्री बनना चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं अभी सांसद हूं और यदि पार्टी चाहेगी तो मैं उसके लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
मंडी से सांसद वीरभद्र को चुनाव से कुछ सप्ताह पहले ही प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, ताकि चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर सके। कांग्रेस ने अपनी परम्परा के मुताबिक चुनाव पूर्व किसी को भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आगे नहीं किया।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हम विधायकों और हाईकमान को विश्वास में लेकर मुख्यमंत्री का फैसला करेंगे। वीरभद्र सिंह हालांकि दावा करते हैं कि कांग्रेय इस बार का विधानसभा चुनाव आसानी से जीतेगी। उन्होंने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन से तंग हो चुके हैं। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विकास को आगे ले जाने में असफल रहे हैं।