{"_id":"eba60c4bb5a4efd22886e237f260e98c","slug":"virbhadra-singh-case-lodged-against-jetli-and-dhumal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र ने ठोंका जेटली-धूमल पर मुकदमा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वीरभद्र ने ठोंका जेटली-धूमल पर मुकदमा
एंजेसी/शिमला
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
वीरभद्र ने कहा कि उन्होंने अरुण जेटली, प्रेम कुमार धूमल और उनके दो पुत्रों के खिलाफ मानहानि के तीन मामले दर्ज कराए हैं। इन चारों ने उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाएं हैं। इन आरोपों से क्षुब्ध होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
धूमल के बेटों के खिलाफ भी मुकदमा
वीरभद्र ने कहा कि पहला मामला जेटली और धूमल के खिलाफ है जबकि दूसरा एवं तीसरा मामला धूमल के पुत्रों अनुराग ठाकुर और अरुण धूमल के खिलाफ दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि अरुण जेटली और धूमल लंबे समय से उनके खिलाफ दुष्प्रचार में लगे हुए हैं और आरोपों पर उनकी प्रतिक्रिया जाने बगैर उनका मीडिया ट्रायल कराया जाता रहा।
उन्होंने कहा कि इन आरोपों से उनकी बेदाग छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने उन्हें छह बार मुख्यमंत्री चुना है जिससे साफ है कि लोग उन्हें पसंद करते हैं।