फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Virat's coach talks on Anushka-Virat issue.

अनुष्का-विराट को लेकर क्या बोले विराट के कोच, पढ़िए

Tue, 03 Nov 2015 03:43 AM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 03:43 AM IST
विज्ञापन
Virat's coach talks on Anushka-Virat issue.

भारतीय दौरे पर आई साउथ अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन अप्रत्याशित नहीं है। आईपीएल के मैचों का टीम ने जमकर लाभ उठाया। हमारी पिचों से टीम पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है। यह कहना है विराट कोहली के क्रिकेट कोच राजकुमार शर्मा का।

विज्ञापन


वह सोमवार को एएमयू में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने आए थे।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम और विराट कोहली, दोनों ही किसी तरह के दबाव में नहीं हैं।

विराट के कोच बोले, अनुष्का-विराट का निजी मामला

Virat's coach talks on Anushka-Virat issue.

बावजूद इसके साउथ अफ्रीका की टीम के आगे भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन फीका क्यों रहा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आईपीएल मैच खेलकर साउथ अफ्रीकी टीम देश के वातावरण से परिचत हो चुकी है। यहां की पिचों की बारीकियां भी उसके समझ में आ गई हैं। पहले उसे देश के वातावरण में ढलने में समय लगता था। अब टीम आते ही अच्छा प्रदर्शन करने लगती है।

अनुष्का और विराट के संबंधों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है। लोग इसमें दखल न दें। विराट के खेल पर अनुष्का से संबंध का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि विराट की अगुवाई में भारतीय टीम टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed