{"_id":"332b6aad37d64edfdeea236b2c7b7cb0","slug":"virat-kohli-supports-arun-jaitley-over-ddca-scam-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने भी किया जेटली का समर्थन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विराट कोहली ने भी किया जेटली का समर्थन
Updated Mon, 21 Dec 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) घोटाले की लपटें जैसे जैसे अरुण जेटली को अपने घेरे में ले रही है वैसे वैसे कुछ क्रिकेटर उनके समर्थन में उतरते जा रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और इशांत शर्मा के बाद अब विराट कोहली भी उनके समर्थन नें उतर आए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि डीडीसीए के अध्यक्ष के रूप में जेटली ने हमेशा क्रिकेट को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
विराट ने लिखा, 'हम अरूण जेटली जी के आभारी हैं कि वह हमारे संघ के अध्यक्ष रहे। वह हमेशा खेल का विकास करना चाहते थे और हमेशा क्रिकेटरों की हर संभव मदद की।' गौरतलब है कि 13 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे जेटली के ऊपर कोटला स्टेडियम के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है और ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उन्हीं के पार्टी के एक सांसद कीर्ति आजाद ने लगाया है।
विज्ञापन
Grateful to have @arunjaitley ji as the president of our association
He has always wanted to improve the game & help cricketers in everyway
— Virat Kohli (@imVkohli) December 20, 2015
विज्ञापन
कई क्रिकेटर कर चुके हैं समर्थन
हालांकि उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से उन पर कोई आरोप नहीं लगाया लेकिन वो जिस
तरह से घोटाले की जांच की मांग कर रहे हैं उससे सीधे तौर पर जेटली पर
ऊंगली उठती दिखाई दे रही है क्योंकि इस दौरान वहीं डीडीसीए के अध्यक्ष थे।
आजाद ने कल एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर घोटाले से जुड़ी एक वीडियो भी
चलाई जिसमें उन फर्जी कंपनियों के बारे में जानकारी दी गई थी जो वास्तव में
थे ही नहीं।
इससे पहले वीरेंद्र सहवाग भी जेटली का समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जितनी बार भी अरुण जेटली से मिला उन्हें हमेशा सबकी मदद, दयालु और निष्पक्ष पाया।'
इससे पहले वीरेंद्र सहवाग भी जेटली का समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जितनी बार भी अरुण जेटली से मिला उन्हें हमेशा सबकी मदद, दयालु और निष्पक्ष पाया।'
.@arunjaitley ji has always been helpful, fair and kind in all my interactions with him #DDCA
— Ishant Sharma (@ImIshant) December 20, 2015