फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Virat Kohli abusesed journalist, than say sorry

विराट कोहली ने पत्रकार को दी गालियां फिर बोला सॉरी

Wed, 04 Mar 2015 09:23 AM IST
Updated Wed, 04 Mar 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli abusesed journalist, than say sorry

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर आपा खो बैठे। उन्होंने प्रैक्टिस सेशन के बाद ड्रेसिंग रूम के बाहर खड़े एक पत्रकार से बदसलूकी कर दी। काफी देर तक विराट उस पत्रकार पर अपनी भड़ास निकालते रहे।

विज्ञापन


बाद में साथी बल्लेबाज सुरेश रैना और सपोर्टिंग स्टाफ के सदस्य के बीच बचाव करने पर ही विराट शांत हुए। हालांकि जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो विराट ने सॉरी बोलकर मामले को खत्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


हालांकि उनकी इस हरकत पर टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री ने भी आपत्ति जताई है। शास्त्री ने कहा कि विराट को अपनी भावनाओं और गुस्से पर काबू रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉरी बोलकर कहा, कहा गलती से आपको कोई और समझा

Virat Kohli abusesed journalist, than say sorry

मामला मंगलवार दोपहर बाद का है। टीम इंडिया प्रैक्टिस सेशन के बाद ड्रेसिंग रूम लौट रही थी। इसी दौरान कोहली की नजर एक अंग्रेजी दैनिक के पत्रकार जसविंदर सिद्धू पर पड़ गई।

आरोप है कि कोहली ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। टीवी कैमरों में भी कोहली पत्रकार को कुछ कहते नजर आए। इस पर पत्रकार ने आपत्ति की लेकिन कोहली का गुस्सा जारी रहा। हालांक‌ि यह पता नहीं चल सका कि कोहली ने कहा क्या।

बताया जाता है कोहली उस पत्रकार से इंग्लैंड दौरे में अनुष्का और उनके संबंध में कुछ खबर छापने को लेकर नाराज थे। हालांकि बाद में कोहली ने सफाई दी कि उन्होंने वह सब सिद्धू को नहीं कहा, यह सब गलती में हुआ।

रवि शास्‍त्री ने कोहली के रवैये से जताई नाराजगी

Virat Kohli abusesed journalist, than say sorry

उन्होंने किसी और पत्रकार के धोखे में सिद्धू को कुछ कह दिया। इसके लिए कोहली ने सॉरी बोलकर माफी भी मांगी। कोहली की इस हरकत पर वर्ल्ड कप कवर कर रहे पत्रकारों में खासी नाराजगी रही।

टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्‍त्री भी कोहली की इस हरकत पर काफी नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि कोहली को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। गौरतलब है कि टीम इंडिया के प्रतिभाशाली बल्‍लेबाज विराट कोहली अपने गुस्से के चलते जब तब सुर्खियों में रहते हैं।

शतक बनाने के बाद भी वो काफी आक्रामक तरीके से अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। महान बल्‍लेबाज सुनील गावस्कर भी उनके इस रवैये पर आपत्ति जता चुके हैं, लेकिन कोहली के व्यवहार में कोई परिवर्तन होता नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed