फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   virat and anushka may get married after world cup

विराट और अनुष्का के प्यार की खबर कुछ आगे बढ़ी

Sat, 21 Mar 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 21 Mar 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
virat and anushka may get married after world cup

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने इश्क के चर्चों के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। वर्ल्ड कप के साथ-साथ दोनों के बीच प्यार का खुलासा अब खुल्लमखुल्ला हो गया है।

विज्ञापन


ताजा खबरों की मानें तो विराट कोहली ‘अपने लव’ यानी अनुष्का शर्मा से जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। एक समाचार पत्र में छपी खबर के मुताबिक विराट जल्द शादी करने के मूड में हैं। उनके नजदीकी सूत्रों की मानें तो वह इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे।
विज्ञापन


अब तो कुछ बोलो, अनुष्का

विराट कोहली ने तो अपने प्यार का एलान जमाने के सामने कर दिया, अब विराट के इस ट्वीट पर इंतजार है अनुष्का के इकरार का... क्रिकेट के फैन्स और बॉलीवुड के दीवानों को यही इंतजार है कि किन शब्दों और नजाकतों के साथ अनुष्का अपने प्यार को अपने प्यार का जमाने के सामने एहसास कराती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शतक का स्पेशल गिफ्ट मिला रैना को

virat and anushka may get married after world cup

जिस दिन रैना ने न्यूजीलैंड की धरती पर जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाकर भारत को जीत दिलाई, उसी दिन रैना की मां ने उनकी शादी भी तय कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया के सुपरमैन सुरेश रैना वर्ल्ड कप के बाद शादी कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि रैना की मां ने अपनी दोस्त की बेटी प्रियंका से लाडले रैना की शादी तय की है। रैना भी अपनी मां की पसंद से खुश हैं। रैना के अलावा उनके घरवाले भी इस रिश्ते से खुश हैं।

गांववाले बताते है कि प्रियंका के बचपन का नाम गुड्डन था। उसका जन्म बामनौली गांव में ही 17 जून 1987 को हुआ था। शादी के बाद प्रियंका चौधरी और सुरेश रैना बामनौली गांव जाएंगे और गांव के नागेश्वर मंदिर में मथा टेकेंगे। इसके लिए अभी से ही तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed