{"_id":"6f71fe4323324efdef7f761e33ad7325","slug":"virat-accepted-he-loves-anushka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने खुलकर किया इजहार, अनुष्का 'मेरा प्यार'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विराट कोहली ने खुलकर किया इजहार, अनुष्का 'मेरा प्यार'
नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Mar 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुरंधर क्रिकेटर विराट कोहली ने आखिरकार बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से प्यार की अटकलों पर मुहर लगा ही दी। दोनों के बीच प्यार की खिचड़ी तो लंबे समय से पक रही थी, लेकिन कोई भी खुलकर इस बारे में कुछ कहने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
मगर मंगलवार को विराट कोहली के ट्वीट ने सारी बातें साफ कर दीं। विराट ने ट्वीट कर अनुष्का की हाल ही में आई फिल्म एनएच-10 की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने अभी-अभी एनएच-10 देखी। मैं हैरान रह गया।
विज्ञापन
क्या शानदार फिल्म है यह और खासकर मेरे प्यार अनुष्का का काम भी। मुझे अनुष्का के काम पर गर्व है।’ खबरें यह भी हैं कि अनुष्का भी भारत-बांग्लादेश के बीच बृहस्पतिवार को होने वाले विश्व कप क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विराट का हौसला बढ़ाने मेलबर्न पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन
Just watched #NH10 and i am blown away. What a brilliant film and specially an outstanding performance by my love @AnushkaSharma. SO PROUD:)
— Virat Kohli (@imVkohli) March 17, 2015