{"_id":"b30e0282e92a30d4fe04f695c0ab5bf0","slug":"viral-video-uttar-pradesh-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: क्या ऐसे होते हैं यूपी के लोग?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
VIDEO: क्या ऐसे होते हैं यूपी के लोग?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 18 Dec 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के लोग आखिर होते कैसे हैं? क्या वह हर वक्त खैनी खाते हैं? या फिर लड़कियों के साथ जबरदस्ती करते हैं? 'बीइंग इंडियन' के नए वीडियो में कुछ ऐसा ही दिखाया गया है।
विज्ञापन
यकीनन यूपी के लोग इसे देख कर खुश नहीं होंगे। वीडियो में यूपी के लड़के का चित्रण जिस तरह से किया गया है वह किसी विवाद को जन्म दे सकता है।
'बीइंग इंडियन' नाम के यूट्यूब चैनल पर नया वीडियो जारी किया गया है। इस चैनल के बाकी वीडियो की तरह ये वीडियो भी खूब हिट्स बटोर रहा है और वायरल होने की राह पर है।
विज्ञापन
इस चैनल के कुल व्यूज़ 17,083,061 हैं और 172,029 सबस्क्राइबर भी हैं। फेसबुक पर भी इस पेज के पास 1,437,431 लाइक्स हैं। पिछले दिनों इस चैनल द्वारा जारी किए गए तकरीबन सभी वीडियो वायरल हुए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली की लड़कियों पर बना एक वीडियो बहुत ज्यादा ही वायरल हुआ था जिसके विरोध में दिल्ली की कुछ लड़कियों ने खुद एक वीडियो बनाया था। विरोध में बनाया गया ये वीडियो भी वायरल हो गया था।
अब आप देखिए ये वीडियो और खुद तय कीजिए कि क्या यूपी के लोग ऐसे ही होते हैं-