फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   viral video

इंटरनेट पर छाए ये पांच वीडियो, आपने देखे क्या?

Fri, 19 Sep 2014 08:48 AM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
viral video
दक्षिण के प्रसिद्ध निर्देशक शंकर करने वाले हैं बड़ा धमाका। उनकी आने वाली नई फिल्म 'आई' का टीज़र सामने आ गया है और काफी वायरल हो रहा है। फिल्म का म्यूज़िक 'टर्मिनेटर' फेम ऑर्नाल्ड ने चेन्नई में लॉंच किया। इस ऑडियो लॉंच को कॉलीवुड का सबसे भव्य ऑडियो लॉंच बताया गया। फिल्म में विक्रम और एमी जैक्सन मुख्य भूमिकाओं में हैं। 15 सितंबर को यूट्यूब पर डाले गए इस वीडियो को अभी तक 3,285,023 बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन


स्पाइडर डॉग भी हुआ वायरल

viral video
एक और वीडियो भी इन दिनों बेहद वायरल हो रहा है। ये वीडियो है स्पाइडर डॉग का। ये वीडियो दरअसल एक प्रैंक है, एक किस्म का मजाक जो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। चार सितंबर को SA Wardega नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किए गए इस वीडियो को अभी तक 89,795,377 बार देखा जा चुका है। वीडियो में दिखाया गया है एक कुत्ते को जो मकड़ी जैसा दिखाई दे रहा है। ये कुत्ता एक के बाद एक तमाम जानें ले रहा है और लोग उससे डर कर भाग रहे हैं। लेकिन क्या है इस कुत्ते की हकीकत जानने के लिए देखिए ये बेहद डरावना वीडियो।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस की गुंडागर्दी

viral video
मुंबई के वसई में एक पुलिसवाले ने युवक की पिटाई की। पिटाई के इस वीडियो को वहां खड़े एक शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया। बाद में इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया। पिछले दो दिनों से ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। नालासोपारा पुलिस ने युवक के खिलाफ ऑनड्यूटी पुलिसवाले के काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। वीडियो में दिख रहे पुलिसवाले का नाम प्रवीन सावंत है जबकि साथ दिख रहे कांस्टेबलों के नाम अरुण सावंत और दीपक महादीक हैं। जिस युवक के साथ प्रवीन भिड़ते दिख रहे हैं उसका नाम रामसागर मिश्रा है। Rush Lane नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किए गए इस वीडियो को अभी तक 112,006 बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

सोशल एक्सपेरीमेंट वाले वीडियोज़ का सच!

viral video
आजकल कई किस्म के वीडियो सामने आ रहे हैं और वायरल हो रहे हैं। सोशल एक्सपेरीमेंट के नाम पर बनाए जा रहे इन वीडियोज़ की हकीकत क्या है? इन वीडियोज़ पर निशाना साधते हुए एक वीडियो बनाया गया है जो काफी वायरल हो रहा है। 10 सितंबर को TheViralFeverVideos नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किए गए इस वीडियो को अभी तक 563,747 बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए इस हिला देने वाले वीडियो को-

अमेरिकी लोगों को कैसी लगती है भारतीय मिठाई?

viral video
BuzzFeedVideo नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किए गए इस वीडियो को अभी तक 552,055 बार देखा जा चुका है। इसे 16 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो में दिखाया गया है अमेरिकी लोगों को भारतीय मिठाई खाते हुए। इन मिठाइयों को खाने के बाद उनकी प्रतिक्रियाएं देखने लायक हैं। आप भी देखिए इस कमाल के वीडियो को।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed