फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   VIDEO - Viral video of an Honest officer in Bulandsahar

ईमानदार अफसर का वीडियो हुआ वायरल

Fri, 19 Dec 2014 09:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 19 Dec 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
VIDEO - Viral video of an Honest officer in Bulandsahar

अक्सर ऐसे अफसर दिखाई दे जाते हैं जो प्रतिबद्ध होते हैं समाज से भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए। चाहे उनके नाम कुछ भी हों, चाहे उनका धर्म, उनकी जाति कुछ भी हो, उनके लिए देश और देश का हित सबसे पहले होता है।

विज्ञापन


अशोक खेमका से लेकर दुर्गा शक्ति नागपाल तक के उदाहरण हाल फिलहाल में सामने आए हैं। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की डीएम बी.चंद्रकला का।
विज्ञापन


उनका एक वीडियो इन दिनों बेहद वायरल हो रहा है और इंटरनेट की सुर्खियां बना हुआ है। इस वीडियो में दिख रहा है कि वह किस तरह भ्रष्टाचार को पकड़ रही हैं और संबंधित अफसरों को जनता के पैसे की कीमत समझा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा पहली बार नहीं है जब वो सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों तेलंगाना से बुलंदशहर पहुंच गई एक महिला को उन्होंने घर तक पहुंचाया। इस महिला को प्रेमी ने उत्तर भारत की एक ट्रेन में बैठा दिया था। इसे ना हिंदी आती थी और ना ही अंग्रेजी। ऐसे में इसकी मदद की चंद्रकला ने।


एक लड़की को बेचने के लिए रीवा से बुलंदशहर लाया गया था। लेकिन चंद्रकला ने अपने प्रयासों से उसे घर तक पहुंचाया। और भी कई ऐसे मामले हुए जिनमें उनकी सक्रियता के चलते पीड़ित को मदद मिली।

इससे पहले वे मथुरा में थीं और जब उनका ट्रांसफर हुआ तो स्थानीय जनता ने बाकायदा उन्हें रोकने के लिए सीएम को चिट्ठियां तक लिखीं।

आप भी देखिए ये वीडियो-



अगर ये वीडियो आपको पसंद आया हो ते इसे शेयर जरूर करें। हो सकता है कि आपका एक शेयर किसी अफसर के दिल पर चोट करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed